UP News: 22 साल की पत्नी 55 साल के प्रेमी संग भागी, घर से कैश और गहने भी ले गई; एक साल पहले हुई थी शादी – INA

उत्तर प्रदेश के झांसी के मऊरानीपुर कस्बे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 22 साल की विवाहिता अपने से करीब 33 साल बड़े प्रेमी के साथ फरार हो गई. आरोप है कि महिला घर से लाखों रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुई है. मामले को लेकर पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है. पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद से ही पति काफी परेशान नजर आ रहा है.

घटना झांसी जनपद में मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज मोहल्ले की है. यहां रहने वाले पुष्पेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी साल 2024 में करिश्मा नाम की युवती से हुई थी. शादी के बाद दोनों सामान्य तरीके से जीवन यापन कर रहे थे. किशोरपुरा गांव का प्रधान उसके घर अक्सर आता-जाता था. इसी दौरान उसकी पत्नी और प्रधान के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं.

पति ने अवैध संबंधों का विरोध किया

पति ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसने कई बार इस संबंध का विरोध किया और पत्नी को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत और मेलजोल बढ़ता गया. पीड़ित के मुताबिक, उसे आशंका थी कि दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे हैं. पीड़ित पति ने बताया कि 29 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था.

कैश-ज्वेलरी लेकर फरार हुई महिला

इसी दौरान उसकी पत्नी घर से अचानक गायब हो गई. जब वह वापस लौटा तो घर में रखी नकदी और जेवरात भी गायब थे. आरोप है कि महिला करीब 2 लाख 40 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. मोहल्ले के लोगों ने भी दोनों को एक साथ जाते हुए देखने की बात कही है. इसके बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर शिकायत दर्ज कराई.

दोनों की तलाश में जुटी पुलिस

पति ने पुलिस से पत्नी और उसके कथित प्रेमी की तलाश कर नकदी और जेवर बरामद करने की मांग की है. मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत प्राप्त हुई है. मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

अमित सोनी
अमित सोनी

अमित सोनी साल 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. उन्होंने डीडी न्यूज, जेके 24×7, हिन्दी खबर समेत कई न्यूज़ चैनल में काम का अनुभव प्राप्त किया है. वर्तमान में टीवी9 भारतवर्ष में बतौर झांसी जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश व खास तौर से बुंदेलखंड के तमाम लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को बारीकी से कवर करने का अनुभव है.

Read More

google button

22 साल की पत्नी 55 साल के प्रेमी संग भागी, घर से कैश और गहने भी ले गई; एक साल पहले हुई थी शादी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button