UP News: ‘हमारा कोई वास्ता नहीं, हमें जीने दो’… शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे की मां – INA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस की ओर से जांच तेज कर दी गई है. लेकिन कारोबारी शिवा के कथित हत्याकांड की गुत्थी सुलझती नहीं दिख रही. घटना के 5 दिन बाद भी पुलिस अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है. वहीं श्रद्धा दुबे की मां का कहना है, हमारा उससे कोई वास्ता नहीं, हमें बस जीने दो.

मुख्य आरोपी और मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रद्धा दुबे की VIP नंबर वाली ब्लैक SUV बहराइच में बरामद हुई, जिसके बाद उसके नेपाल भागने की आशंका पक्की होती दिखाई दे रही है. इसी बीच श्रद्धा दुबे और शिवा शर्मा की एक चैट भी सामने आई जिसमें श्रद्धा उसे धमकाते और कोसते हुए बात कर रही है जबकि शिवा शर्मा अपने किसी प्रॉब्लम का हवाला देता दिख रहा है.

शिवा की मां ने लगाए ब्लैकमेलिंग-उगाही के आरोप

मृतक शिवा की मां ने ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोप लगाए हैं. ऐसे में पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर ही उसने हत्या का केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई है. लेकिन साथ ही पुलिस का ये भी कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण ऊंचाई से गिरने की वजह से आई गंभीर चोटें हैं.

वहीं श्रद्धा के बारे में हर रोज नई जानकारियां सामने आ रही हैं. मामला सामने आने के बाद श्रद्धा दुबे से उसके परिवार ने किनारा कर लिया है. श्रद्धा रायबरेली की रहने वाली है. मीडिया से जुड़े लोगों के पहुंचने पर श्रद्धा की मां घर से बाहर निकलती है, लेकिन वह गेट नहीं खोलती हैं. हालांकि बस हाथ जोड़ कर अपनी बात कहती हैं और चली जाती हैं.

हमारा श्रद्धा से कोई नाता नहींः श्रद्धा दुबे की मां

जब श्रद्धा के रायबरेली स्थित उसके घर पर मीडिया पहुंची तो उसकी मां ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि उनका दोनों बहनों से कोई वास्ता नहीं है, न उनका यहां आना जाना है. हाथ जोड़ कर श्रद्धा की मां (जो कि सौतेली मां बताई जाती है) ने कहा कि हमें जीने दिया जाए.

सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि पुलिस के पास श्रद्धा के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं. ये पहला मामला नहीं है जब श्रद्धा पर ब्लकोमेलिंग के आरोप लगे हों, लेकिन लखनऊ की ग्लैमर क्वीन अपने बिग शॉट्स से गुड कांटैक्ट्स के कारण बचती रही और लाइफस्टाइल के साथ-साथ रसूख भी बरकरार रहा.

जेल में बंद ऋषभ नाम के शख्स पर भी शक

वहीं, शिवा शर्मा की मां का दावा है कि उसके पास कई सबूत मौजूद हैं. शिवा की मां ने अगस्त 2025 में भी तहरीर देकर जेल में बंद ऋषभ नाम के शख्स द्वारा धमकी और रंगदारी मांगने की शिकायत दी थी जिसके बाद FIR भी दर्ज हुई थी. जानकारी सामने आ रही है कि श्रद्धा दुबे के ऋषभ से भी अच्छे ताल्लुकात रहे हैं. ब्लैकमेलिंग का ये खेल कुछ महीने नहीं बल्कि साल से ज्यादा पुराना है जिसमें कई किरदार शामिल हो सकते हैं. फिलहाल सामने एक मौत और फरार आरोपी चार हैं.

‘हमारा कोई वास्ता नहीं, हमें जीने दो’… शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे की मां


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button