UP News: Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश… बिहार से लेकर बंगाल तक अलर्ट, असम में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा; हिमाचल उत्तराखंड में येलो अलर्ट – INA
India Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश सिलसिला लगातार जारी है. पूरे उत्तर भारत में मॉनसून एक्टिव है. असम और ओडिशा ने बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है, तो केरल में भी बाढ़ जैसे हालात हैं. उत्तर भारत के अलावा मध्य भारत में भी बारिश हो रही है. पहाड़ों पर भी बरसात ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है. वहीं मौसम विभाग ने 8 अगस्त यानी आज देश के बहुत से राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है.
दिल्ली-एनसीआर में बीते 30 घंटों से ज्यादा से समय से तेज और धीमी बारिश का सिलसिला जारी है. आज सुबह भी दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में भी ये आसमानी आफत थमने वाली नहीं है. सुबह से रात तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है. बारिश का ये सिलसला दिल्ली में 13 अगस्त तक रुकने की कोई संभावना नहीं है. तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का अधिकतम 31 और न्यूनतम तापपान 23 डिग्री रह सकता है.
यूपी से लेकर झारखंड तक बारिश
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8-10 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं व्यापक वर्षा हो सकती है. कुछ जगहों के लिए विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी के साथ-साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है. बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड के भी कई जिलों में आज आंधी बारिश का अलर्ट है.
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान, उत्तर 24 परगना, नादिया, कोलकाता और हावड़ा में आंधी भारी और बारिश हो सकती है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश का मौसम भी ऐसा ही रहने वाला है. महाराष्ट्र के तटीय हिस्सों और गोवा में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है.ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
पहाड़ों पर गिर रही मॉनसूनी आफत
देवभूमि उत्तराखंड में में मॉनसून का आफतकाल जारी है. राज्य में लगभग सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. पहाड़ दरक रहे हैं. राज्य में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है. इतना ही प्रदेश में अगले सात दिन भारी बरसात देखने को मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश में भी कुछ जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर के भी कई जिलों में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट है.
असम में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा
मौसम विभाग ने असम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. यानी बाढ़ की मार झेल रहे असम पर फिर आफत मंडरा रही है. राज्य के कुछ इलाकों में फिर से तेज बारिश शुरू हो गई है. जिन इलाकों से बाढ़ का पानी धीरे-धीरे नीचे आ रहा था. वहां एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. राज्य में बाढ़ ने 97 लोगों की जान ले ली है. जबकि 15 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. प्रदेश में 1 लाख 68 हज़ार लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.
ये भी पढ़ें: ज4.5 लाख रजिस्ट्रेशन, 5100 करोड़ का बजट दिल्ली लक्ष्मी योजना पर CM रेखा ने बताई बड़ी बात
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश… बिहार से लेकर बंगाल तक अलर्ट, असम में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा; हिमाचल उत्तराखंड में येलो अलर्ट
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,