UP News: औलाद का झांसा, झाड़-फूंक के बहाने रेप… सीतापुर में कल्लू बाबा गिरफ्तार, कारनामे जान होश उड़ जाएंगे! – INA

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में झाड़-फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि एक मौलाना ने इलाज और संतान प्राप्ति का झांसा देकर महिला का लंबे समय तक शोषण किया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौलाना कल्लू बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मौलाना कल्लू बाबा ने महिला का काफी दिनों तक शोषण किया, तंग आकर महिला ने आरोपी मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.
मामला तालगांव थाना क्षेत्र के कामापुर इलाके का बताया जा रहा है, जबकि पीड़ित महिला सकरन थाना क्षेत्र की निवासी है. पीड़िता के अनुसार वह लंबे समय से बच्चे न होने की समस्या को लेकर परेशान थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात कल्लू बाबा नाम के मौलाना से हुई. मौलाना ने झाड़-फूंक और इलाज के जरिए समस्या दूर करने का भरोसा दिलाया. महिला का आरोप है कि इसके बाद वह लगातार उसके संपर्क में रही और कई बार जंगल में बनी एक मजार पर बुलाकर झाड़-फूंक की जाती रही.
झाड़-फूंक के नाम करता अश्लील हरकतें
महिला ने आरोप लगाया कि झाड़-फूंक के नाम पर मौलाना उससे रुपये भी वसूलता था. इस बीच आरोपी के रुपये लेने का एक वीडियो भी सामने आया है जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. पीड़िता का कहना है कि झाड़-फूंक के दौरान मौलाना कई बार अश्लील हरकतें भी करता था लेकिन वह डर और झांसे में होने के कारण विरोध नहीं कर सकी.
महिला ने दर्ज कराई थी शिकायत
महिला का आरोप है कि 15 मई को मौलाना ने उसको अपने घर बुलाया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया. घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है, सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही हैं. फिलहाल मौलाना गिरफ्तार है, आरोपों की जांच की जा रही है.
आरोपी बाबा गिरफ्तार
अतिरिक्त निरीक्षक तालगांव शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी मौलाना कल्लू बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और अंधविश्वास और झाड़-फूंक के नाम पर लोगों को गुमराह करने के मामलों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. जल्द की मौलाना कल्लू बाबा को जेल भेजा जाएगा.
औलाद का झांसा, झाड़-फूंक के बहाने रेप… सीतापुर में कल्लू बाबा गिरफ्तार, कारनामे जान होश उड़ जाएंगे!
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




