UP News: ग्रेटर नोएडा: छात्रा को थप्पड़ मारने वाली टीचर पर FIR, होमवर्क पूरा नहीं करने पर दी सजा; कोर्ट के आदेश पर मुकदमा – INA

ग्रेटर नोएडा में होमवर्क नहीं पूरा करने पर कक्षा 6 की छात्रा को टीचर के द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया है. कोर्ट के आदेश पर आरोपी टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस की ओर से ठोक कार्रवाई नहीं होने पर परिजन कोर्ट चल गए थे. पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. घटना दादरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निजी कान्वेंट स्कूल का है. पुलिस ने स्कूल प्रशासन से भी जवाब मांगा है.
छात्रा थाना क्षेत्र के तुलसी विहार स्थित एक प्राइवेट कान्वेंट स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ती है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 22 अप्रैल 2025 की सुबह छात्र नियमित रूप से स्कूल गई थी. कक्षा में पढ़ाई के दौरान एक विषय का होमवर्क अधूरा होने पर शिक्षिका ने उसे डाटा. आरोप है की डांट फटकार के दौरान शिक्षिका ने छात्रा को थप्पड़ मार दिया.
धैंस जमाने लगी शिक्षिका
परिजनों का कहना है कि थप्पड़ इतनी जोर से मारा गया की बच्ची का गाल लाल हो गया. इतना ही नहीं जब छात्रा पहुंची तो उसने बताया कि उसके हाथ और कमर पर भी मारा गया है. पिता ने जब बच्ची के शरीर पर चोट के निशान देखे तो उन्होंने तुरंत स्कूल प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश की. अगले दिन वह स्कूल पहुंचे. छात्रा के पिता का कहना है कि शिक्षिका अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय उल्टा धैंस जमाने लगी और प्रधानाचार्य ने भी शिक्षिका का ही पक्ष लिया.
नहीं हुई ठोक कार्रवाई, कोर्ट पहुंचने परिजन
मामले से असंतुष्ट होकर छात्रा के पिता ने दादरी कोतवाली में लिखित शिकायत दी थी. जिसके आधार पर पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ जांच शुरू की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. अब ऐसे में पीड़ित अभिभावक ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. इसके बाद कोर्ट ने स्कूल और शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं.
थाना प्रभारी दादरी ने बताया कि मामले की जांच की जारी है. स्कूल परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
क्या कहना है स्कूल प्रबंधन का?
स्कूल प्रबंधन और स्कूल के प्रिंसिपल की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. हालांकि शिक्षिका ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपी को गलत बताते हुए कहा है की छात्रा को केवल अनुशासन के लिए समझाया गया था. काफी दिनों से उसका होमवर्क पेंडिंग था और उसको बार-बार क्लास में बोल भी जा रहा था कि अपना होमवर्क पूरा करो, लेकिन उसके द्वारा समय से होमवर्क पूरा नहीं किया गया था, जिसके चलते उसे सिर्फ डांटा गया था.
ग्रेटर नोएडा: छात्रा को थप्पड़ मारने वाली टीचर पर FIR, होमवर्क पूरा नहीं करने पर दी सजा; कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


