UP News: ग्रेटर नोएडा: शरीर पर कई गहरे जख्म, ब्रेन में ब्लड क्लॉट…जांघ पर 38 सेमी नीला निशान; दीपिका नागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या-क्या? – INA

Deepika Nagar death case: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में दीपिका नागर की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इसी बीच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है. रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर कई बाहरी और अंदरूनी चोटों का जिक्र किया गया है. पुलिस और फोरेंसिक टीम अब हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दीपिका के शरीर पर कई जगह गहरे घाव, सूजन और दबाव के निशान पाए गए हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि दाहिने चेहरे पर करीब 12 सेंटीमीटर लंबा और 9 सेंटीमीटर चौड़ा गहरा कंट्यूजन मिला है, जो गंभीर चोट की ओर संकेत करता है. इसके अलावा बाएं हाथ की कोहनी और फोरआर्म पर भी चोटों के निशान पाए गए हैं.

दाहिनी जांघ पर गंभीर चोटों के निशान

रिपोर्ट में सबसे गंभीर बाहरी चोट दाहिनी जांघ पर दर्ज की गई है. यहां करीब 38 सेंटीमीटर लंबा और 14 सेंटीमीटर चौड़ा गहरा नीला दबाव चिन्ह मिला है. वहीं बाएं घुटने पर हड्डी तक गहरा घाव होने की पुष्टि हुई है. कमर और पेट के निचले हिस्से में भी चोटों के निशान पाए गए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक मस्तिष्क के मध्य और बाईं ओर रक्त का थक्का यानी हेमेटोमा मिला है. इसके अलावा शरीर के कई हिस्सों में अंदरूनी ब्लिडिंग पाया गया. इन चोटों को गंभीर माना जा रहा है और इन्हीं बिंदुओं को आधार बनाकर पुलिस आगे की जांच कर रही है.

पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने विषैले पदार्थ की आशंका को देखते हुए विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया है. अब टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर और स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विसरा रिपोर्ट जांच का अहम हिस्सा होगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

ससुराल वालों पर गंभीर आरोप

दीपिका की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का कहना है कि शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी, लाखों रुपये का सोना और भारी नकदी देने के बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं. परिजनों का आरोप है कि दीपिका पर फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाया जा रहा था और उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पहले ही पति और ससुर को गिरफ्तार कर चुकी है. मृतका के पिता संजय नागर का आरोप है कि उनकी बेटी को पहले बुरी तरह पीटा गया और फिर छत से फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

नदीम सैफी
नदीम सैफी

नदीम सैफी पिछले 11 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजनीति व क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ है. कई टीवी चेन्नल्स में बतौर रिपोर्टर काम कर चुके हैं. कोरोना काल में जब लोग घरों में कैद थे तब सड़कों पर उतरकर लोगों को ग्राउंड जीरो से रूबरू करवाया. नोएडा में एक दैनिक समाचार पत्र से शुरुआत की और R9 टीवी, नवतेज टीवी, प्राइम न्यूज़ व जनतंत्र टीवी में काम का अनुभव लिया. फिलहाल TV9 में बतौर डिजिटल रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं.

Read More

google button

ग्रेटर नोएडा: शरीर पर कई गहरे जख्म, ब्रेन में ब्लड क्लॉट…जांघ पर 38 सेमी नीला निशान; दीपिका नागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या-क्या?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button