UP News: ISI लिंक, कट्टरपंथ और धर्म परिवर्तन… कौन है बागपत का तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली, जिसे UP ATS ने उठाया? – INA

Baghpat News: उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) की बड़ी कार्रवाई में दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. इस कार्रवाई में बागपत जिले के रमाला थाना क्षेत्र से जुड़े तुषार उर्फ हिजबुल्ला अली का नाम सामने आया है. एजेंसियों के अनुसार, आरोपी कथित रूप से आतंकी नेटवर्क के संपर्क में था और उसने धर्म परिवर्तन भी किया था.
बागपत कनेक्शन से मचा हड़कंप
जैसे ही तुषार की गिरफ्तारी की खबर बागपत के रमाला क्षेत्र में पहुंची, इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है. जानकारी के मुताबिक, तुषार का परिवार करीब 20 साल पहले मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में बस गया था, लेकिन उसके रिश्तेदार अभी भी बागपत में रहते हैं.
दो महीने पहले बागपत आया था तुषार चौहान
परिवार के कुछ सदस्यों का कहना है कि तुषार मानसिक रूप से अस्वस्थ था. उन्होंने इस पूरे मामले पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह इस तरह की गतिविधियों में शामिल हो सकता है, इस पर उन्हें विश्वास नहीं है. बताया जा रहा है कि तुषार हाल ही में 20 फरवरी को अपनी रिश्ते में लगने वाली एक बहन के निधन पर गांव आया था, लेकिन उस समय किसी को कोई संदेह नहीं हुआ.
ये भी पढ़ें- UP ATS का बड़ा एक्शन, ISI और पाकिस्तानी गैंगस्टर्स से जुड़े 2 संदिग्ध पकड़े; सीमा पार से मिला था ये टारगेट
ATS जांच में सामने आया है कि तुषार लंबे समय से संदिग्ध लोगों के संपर्क में था. एजेंसियों को शक है कि वह सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित हुआ. सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि क्या कोई बड़ा नेटवर्क युवाओं को बहकाकर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल करने की साजिश रच रहा था.
गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी
गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य संभावित साथियों की तलाश जारी है. घटना के बाद बागपत और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. ATS की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है. यह मामला एक बार फिर इस चुनौती को उजागर करता है कि किस तरह युवाओं को कट्टरपंथ और गलत नेटवर्क से बचाया जाए. आने वाले दिनों में जांच के दौरान और बड़े खुलासे होने की संभावना है.
ISI और पाकिस्तानी गैंगस्टर्स से संपर्क
बता दें कि UP ATS ने बीते गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई में दो युवकों को गिरफ्तार किया था, जो कथित रूप से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तानी गैंगस्टर्स के लिए काम कर रहे थे. गिरफ्तार आरोपियों पर देश के संवेदनशील इलाकों को निशाना बनाकर आतंकी साजिश रचने का आरोप है.
जांच में सामने आया कि दोनों युवक सोशल मीडिया के जरिए विदेशी नेटवर्क के संपर्क में आए और उन्हें पैसों का लालच देकर भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा था. फिलहाल, एटीएस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है.
ISI लिंक, कट्टरपंथ और धर्म परिवर्तन… कौन है बागपत का तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली, जिसे UP ATS ने उठाया?
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


