UP News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 59 पेज की चार्जशीट से 36 हजार से ज्यादा दस्तावेज और 101 CD, आरोपियों की जमानत पर 24 सितंबर को सुनवाई – INA

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक अहम अपडेट सामने आया है. कोर्ट ने इस मामले में दायर चार्जशीट पर संज्ञान लिया है. आरोपियों की ओर से पेश हो रहे ‘लीगल एड डिफेंस काउंसिल’ के वकील कुल शेखर सिंह ने चार्जशीट और मामले की कानूनी स्थिति के बारे में जरूरी जानकारी दी.

वकील कुल शेखर सिंह के अनुसार, जांच अधिकारी ने 59 पन्नों की मुख्य चार्जशीट दायर की. हालांकि, इसके साथ जुड़े दस्तावेज़ों की संख्या बहुत ज्यादा है, चार्जशीट के समर्थन में कोर्ट में लगभग 36,039 पन्नों के दस्तावेज और करीब 101 सीडी जमा की गईं. पुलिस ने इस मामले में 133 लोगों को गवाह बनाया है. वकील ने बताया कि पुलिस ने चार्जशीट में कुछ आरोपों में बदलाव किया है. आरोपियों के खिलाफ धारा 305 और 306 पूरी तरह से हटा दी गई हैं। इसके अलावा, आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के खिलाफ पहले लगाई गई धारा 317(2) को भी हटा दिया गया है.

बरकरार रखे गए आरोप

वकील कुल शेखर सिंह अनुसार, धारा 317(2) अन्य आरोपियों पर लागू रहेगी, क्योंकि पुलिस ने उनसे बरामदगी का दावा किया है. चार्जशीट में धारा 316(5) (जो सरकारी कर्मचारियों से संबंधित है और पुरानी धारा 409 के बराबर है) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1), 13(1)(a) और 13(2) को बरकरार रखा गया है. वकील कुल शेखर सिंह ने इन आरोपों को चुनौती देते हुए इन्हें जबरदस्ती लगाए गए आरोप बताया है.

गवाहों की सूची पर कड़ी आपत्ति जताई

उनका तर्क है कि उनके मुवक्किल सरकारी कर्मचारियों की श्रेणी में नहीं आते हैं. सुनवाई के दौरान वकील ने गवाहों की सूची पर कड़ी आपत्ति जताई. वकील का आरोप है कि जांच अधिकारी ने इस मामले में काफी पक्षपात किया है. उनका दावा है कि पुलिस ने ऐसे लोगों को गवाह बनाया है जिन्हें असल में आरोपी बनाया जाना चाहिए था.

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चार लोग गवाह

वकील के अनुसार, गवाहों की सूची में राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चार लोग शामिल हैं. इस मामले के मुख्य आरोपी टीनू यादव और सुभाष की जमानत याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई होनी थी. लेकिन, कोर्ट परिसर में वकीलों के जबरदस्त विरोध और गुस्से के कारण कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी.

अब 24 सितंबर को सुनवाई करेगा

अब इस मामले में 24 सितंबर को सुनवाई होगी. इस तारीख पर सबकी नजरें टिकी हैं. बाकी छह आरोपियों के बारे में वकील ने साफ किया कि कोर्ट ने पहले ही उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं. हालांकि, वह पिछला खारिज करने का आदेश तब आया था जब मामले में धाराएं 305 और 306 शामिल थीं. अब जब नई चार्जशीट से ये धाराएं हटा दी गई हैं, तो बचाव पक्ष हालात में बदलाव का हवाला देते हुए दूसरी जमानत याचिका दाखिल करने की तैयारी कर रहा है. इसके बाद, जरूरत पड़ने पर हाई कोर्ट का भी रुख किया जा सकता है.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 59 पेज की चार्जशीट से 36 हजार से ज्यादा दस्तावेज और 101 CD, आरोपियों की जमानत पर 24 सितंबर को सुनवाई


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button