यूपी – यूपी: मेरठ में एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट से मिले 4.63 लाख के जाली नोट, मैनेजर ने कराई रिपोर्ट; जांच शुरू – INA

सहारनपुर के पीएनबी की करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ की नकली करेंसी बरामद होने के बाद अब मेरठ के एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट से भी 4.63 लाख के नकली नोट मिले हैं। मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगल पांडेय नगर स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में एक दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2025 तक प्राप्त नोटों की जांच में यह खुलासा हुआ है। बैंक प्रबंधक की तहरीर पर नकली करेंसी मामले के नोडल थाने सिविल लाइन में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



 


Credit By Amar Ujala

Back to top button