UP News: Aaj Ka Mausam: दिल्ली में अगले 5 दिन बारिश… यूपी-बिहार से लेकर कर्नाटक तक अलर्ट, जानें हिमाचल और उत्तराखंड का हाल – INA

India Monsoon Update: मॉनसून की सक्रियता की वजह से देशभर के कई राज्यों में मूसलाधार बरसात हो रही है. मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक बरसात का विकराल रूप देखने को मिल रहा है. भारी बारिश की वजह से पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन हो रहे हैं, तो कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बन गई है. अगस्त के पहले हफ्ते में बरसात के कई साल के रिकॉर्ड टूट गए. अब भी कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. इस बीच भारत मौसम विभाग ने आज यानी 13 अगस्त के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.

देश की राजधानी दिल्ली और उससे लगे एनसीआर के क्षेत्र में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. दिल्ली में आज भी आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. बारिश और बूंदाबांदी का ये सिलसिला राज्य में 18 अगस्त यानी अगले पांच दिन जारी रह सकता है. वहीं आज राज्य में अधिकतम 34 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है.

यूपी में जमकर बरस रहे बादल

उत्तर प्रदेश में इन दिनों मॉनसूनी बरसात जमकर हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है. आने वाले दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं. मौसम विभाग का कहना है कि कल से 18 अगस्त तक पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश हो सकती है. पश्चिमी यूपी में भी कल से 17 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना है.

बिहार में आज कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, लेकिन कल से राज्य में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. कल से से 18 अगस्त के दौरान बिहार में कई स्थानों पर बारिश का अनुमान है. इस बीच राज्य में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. झारखंड में आज कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. कल झारखंड में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

मध्य भारत में भी मॉनसून एक्टिव

आज गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बेहद भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा में 16 अगस्त तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. आज पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बरसात हो सकती है. जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कुछ इलाकों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है. आज राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. महाराष्ट्र में कोंकण और गोवा में 15 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है.

दक्षिण भारत में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. तटीय कर्नाटक और केरल में 18 अगस्त तक व्यापक बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत के, असम, मेघालय और अन्य राज्यों में 18 अगस्त तक व्यापक बारिश की संभावना है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहने वाला है मौसम?

उत्तराखंड में आज मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके बाद आईएमडी ने राज्य में 15 और 18 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश में भी बारिश हो सकती है. राज्य के कुल्लू, मंडी, चंबा, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर, किन्नौर, लाहौल स्पीति और ऊना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर में भी कई जिलों में बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है.

ये भी पढ़ें: 650 cr के घोटाले की जांच पर सचिव के जवाब से नाराज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री, 17 अगस्त तक मांगी रिपोर्ट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में अगले 5 दिन बारिश… यूपी-बिहार से लेकर कर्नाटक तक अलर्ट, जानें हिमाचल और उत्तराखंड का हाल


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button