UP News: Meerut News: जेल में सुबह-शाम भगवान की पूजा में लीन हुई मुस्कान, प्रेमी साहिल भी मौन; नीले ड्रम केस में 24 घंटे बाद फैसला – INA

Meerut News: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अब अदालत के फैसले का इंतजार है. मामले में आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की बेचैनी फैसले की तारीख नजदीक आने के साथ जेल में भी दिखाई दे रही है. जेल प्रशासन के मुताबिक, मुस्कान इन दिनों अपना ज्यादा समय पूजा-पाठ में बिता रही है, जबकि दूसरे आरोपी साहिल ने जेल में बंद अन्य कैदियों से बातचीत काफी कम कर दी है. जिला जज की अदालत में मामले की अंतिम बहस पूरी हो चुकी है. 30 सितंबर को फैसला सुनाया जाना है.
सुबह से पूजा-पाठ में लग जाती है मुस्कान
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के मुताबिक, मुस्कान सुबह उठने के बाद पूजा-पाठ में लग जाती है. दिन में भी वह काफी समय धार्मिक गतिविधियों में बिताती है. शाम तक उसका काफी समय पूजा-पाठ में ही गुजर रहा है. जेल प्रशासन का कहना है कि फैसले की तारीख नजदीक आने के बाद उसकी दिनचर्या में यह बदलाव देखा गया है.
ये भी पढ़ें- UP: झांसी में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबकर एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; पिंडदान करने गए थे
साहिल ने कैदियों से बनाई दूरी
दूसरे आरोपी साहिल शुक्ला के व्यवहार में भी बदलाव आया है. जेल अधीक्षक के अनुसार, साहिल अब अन्य कैदियों से पहले की तरह बातचीत नहीं करता. वह ज्यादातर शांत रहता है और दूसरे बंदियों से दूरी बनाए हुए है. जेल प्रशासन के मुताबिक, कुछ कैदी उसे उसके मामले को लेकर चिढ़ाते भी हैं.
30 सितंबर को कोर्ट सुनाएगा फैसला
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में हुए सौरभ हत्याकांड को ही चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड के नाम से जाना जाता है. मामले में सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला आरोपी हैं. दोनों लंबे समय से जेल में बंद हैं. मामले में अभियोजन और बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी हो चुकी है. इसके बाद जिला जज की अदालत ने 30 सितंबर 2026 को फैसला सुनाने की तारीख तय की है.
फैसले से पहले जेल में बदली दिनचर्या
फैसले में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में जेल प्रशासन दोनों आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है. जेल अधिकारियों के मुताबिक, मुस्कान धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा समय दे रही है, जबकि साहिल शांत रहकर अन्य बंदियों से दूरी बनाए हुए है. अब 30 सितंबर को अदालत का फैसला आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस चर्चित हत्याकांड में न्यायालय क्या निर्णय सुनाता है?
Meerut News: जेल में सुबह-शाम भगवान की पूजा में लीन हुई मुस्कान, प्रेमी साहिल भी मौन; नीले ड्रम केस में 24 घंटे बाद फैसला
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,