Sport : विराट कोहली से लेकर सचिन तेंदुलकर तक… वेस्टइंडीज के खिलाफ किन 10 भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा शतक, देखें पूरी लिस्ट #INA

IND vs WI : क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाज अक्सर अपने बल्ले से रंग बिखेरते हैं. बल्लेबाज अक्सर गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हैं. वो बॉल को बार-बार चौके-छक्कों के लिए मैदान से बाहर भेजते हैं. इस पूरी प्रक्रिया के दौरान बल्लेबाज अक्सर बड़ी और लंबी पारियां खेलते हैं, जिसकी बदौलत उनके बल्ले से लगातार शतक और अर्धशतक निकलते रहते हैं. आज के समय में खिलाड़ी लगातार शतक लगाने में सफल हो रहे हैं.

टेस्ट क्रिकेट में भले ही भले ही बल्लेबाज के नाम कम टेस्ट शतक दर्ज होंगे लेकिन वनडे क्रिकेट में उनके नाम सबसे ज्यादा शतक दर्ज होंगे. क्योंकि वनडे क्रिकेट ज्यादा खेला जाना और टेस्ट क्रिकेट कम खेला जाना इसकी वजह है. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बॉल ही कम होती है, ऐसे में बल्लेबाजों का शतक लगा पाना इस फॉर्मेट में थोड़ा मुश्किल होता है. यही वजह है कि बल्लेबाज के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक सबसे कम होंगे. 

वनडे क्रिकेट में ज्यादातर बल्लेबाजों के नाम सबसे ज्यादा शतक दर्ज हैं. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी उन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनके नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक दर्ज हैं. इसके साथ ही विराट कोहली का नाम उन भारतीय खिलाड़ियों में भी शामिल है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं. तो आज हम आपको इस आर्टिकल में वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं.  

वेस्ट इंडीज के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 10 भारतीय बल्लेबाज

भारत की ओर से वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. विराट कोहली एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम पर कुल 10 शतक दर्ज हैं. वो इस लिस्ट में शीर्ष पर मौजूद हैं. अन्य कोई भी इंडियन बल्लेबाज उनके आस-पास भी नहीं हैं. तो आइए भारत की ओर से वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं.

1 – विराट कोहली

भारत के 37 साल के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. विराट कोहली ने इस टीम के खिलाफ एक दो या तीन बल्कि 10 शतक लगाए हैं. विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 44 मैचों की 42 पारियों में कुल 10 शतक जड़े हैं. उनके नाम 11 अर्धशतक भी दर्ज हैं. वो वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 2400 रन भी बना चुके हैं.

विराट कोहली ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर को खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ एक और वनडे शतक लगाया और कुल शतकों की संख्या 10 कर दी. इससे पहले उनके वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकों की संख्या 9 थी.

2 – सचिन तेंदुलकर

भारत के महान क्रिकेट मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. सचिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 39 मैचों की 39 पारियों में कुल 4 शतक लगाए हैं. उनके नाम 11 अर्धशतक भी दर्ज हैं. इस टीम के खिलाफ सचिन ने 1573 रन भी बनाए हैं.

3 – रोहित शर्मा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और 39 वर्ष के दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 3 शतक जड़े हैं. 

4 – युवराज सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर बने हुए हैं. युवराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में अब तक सिर्फ 3 शतक लगाएं हैं.

5 – राहुल द्रविड़

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व दाएं हाथ के बल्लेबाज और कोच राहुल द्रविड़ भारत की ओर से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर बने हुए हैं. राहुल द्रविड़ ने 40 मैचों की 38 पारियों में वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 3 शतक लगाए हैं. उन्होंने इस टीम के खिलाफ 8 अर्धशतकों के साथ 1348 रन भी बनाए हैं.

6 – शिखर धवन

इस लिस्ट में अगला नाम भारत के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन का है. भारत की ओर से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठवें नंबर पर शिखर धवन का नाम भी मौजूद हैं. धवन ने 31 मैचों की 30 पारियों में कुल 2 शतक लगाए हैं. 

7 – वीरेंद्र सहवाग

भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी इस लिस्ट में मौजूद हैं. सहवाग भारत की ओर से वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 7वें स्थान पर बने हुए हैं. सहवाग ने भी वेस्टइंड़ीज के खिलाफ 2 शतक लगाए हैं और 836 रन भी बनाए हैं.

8 – कृष्णमाचारी श्रीकांत

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के प्लेयर कृष्णमाचारी श्रीलंका भी इस सूची में हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में कृष्णमाचारी श्रीलंका आठवें स्थान पर बने हुए हैं. उन्होंने 34 मैचों में कुल 2 शतक लगाए हैं.

9 – मोहिंदर अमरनाथ

भारत के पूर्व क्रिकेट मोहिंदर अमरनाथ भी इस लिस्ट में मौजूद हैं. अमरनाथ वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में 9वें स्थान पर मौजूद हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 1 शतक लगाया है.

10 – अजय जडेजा

भारत के पूर्व क्रिकेट अजय जडेजा भी इस सूची में हैं. जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में 10वें स्थान पर बने हुए हैं. उनके नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 1 शतक लगाया है.

ये भी पढ़ें : CSK की जर्सी में फिर लौटेगा धोनी का सबसे भरोसेमंद सिपाही! जहीर खान का देगा साथ, IPL 2027 में बन सकता है बॉलिंग कोच

विराट कोहली से लेकर सचिन तेंदुलकर तक… वेस्टइंडीज के खिलाफ किन 10 भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा शतक, देखें पूरी लिस्ट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button