यूपी – अलीगढ़: खैर में बनेगा 10 किमी का 45 मीटर चौड़ा बाईपास, 70 करोड़ लागत, शासन से मंजूरी का इंतजार – INA

खैर कस्बे में नया बास नहर से टैटी मार्ग का नवनिर्माण होगा। यह रास्ता चमन नगरिया से होकर गौमत की तरफ आएगा। 70 करोड़ रुपये की लागत से इस 10 किमी लंबे नये रास्ते का निर्माण होगा। इसकी चौड़ाई लगभग 45 मीटर तक होगी। 

यह हाईवे खैर थाने के सामने से अलीगढ़-पलवल हाईवे, खैर-गोंडा रोड और खैर-वृंदावन के रास्ते से जुड़ेगा। यह एडीए की महायोजना में इसका निर्माण प्रस्तावित है। जिससे खैर से गोंडा और वृंदावन जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

एडीए के वीसी कुलदीप मीणा ने बताया कि इस रास्ते के निर्माण के लिए एडीए ने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रख दिया है। अनुमोदन लिया जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। गौर हो कि खैर क्षेत्र टप्पल और यमुना एक्सप्रेस वे के नजदीक है। इसलिए इस क्षेत्र के विकास पर प्रशासन विशेष ध्यान दे रहा है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button