Weather Update: उत्तर भारत के सात राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें कैसे रहेंगे आने वाले कुछ दिन

Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग ने दो और तीन फरवरी को उत्तर भारत के सात राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिस वजह से तापमान में गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग की मानें को दो-तीन फरवरी को हिमालयी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है. इसके अलावा, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. 

इन राज्यों में बारिश की संभावना

आईएमडी ने जिन राज्यों में बारिश की आशंका जताई है, उनमें उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल हैं. 

उत्तर प्रदेश में ऐसा रह सकता है मौसम

आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेस के कुछ जिलों में कोहरा तो कुछ जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है. प्रदेश में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की मौसम विभाग ने चेतावनी दी है. प्रदेश के कुछ जिलों में घना कोहरा भी छाया रह सकता है. मध्य प्रदेश में भी मौसम बदल गया है. प्रदेश के कई इलाकों में आंधी और तेज बारिश के साथ-साथ ओले भी गिर सकते हैं.

राजस्थान, पंजाब–हरियाणा के मौसम का हाल

राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. कोटपूतली-बहरोड़ समेत कई जिलों में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई. 2 और 3 फरवरी को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओले पड़ने की संभावना है. वहीं, पंजाब के नौ जिलों में आज बारिश हो सकती है. पंजाब के 11 जिलों में धुंध का येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी विक्षोभ का असर अब हरियाणा में भी दिखाई दे रहा है. 

जम्मू-कश्मीर और हिमालय के मौसम का हाल

जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 10 फरवरी तक मौसम बदला रहेगा. ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से दो फरवरी की रात को बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं, तीन फरवरी को विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, चार से छह फरवरी तक मौसम एकदम साफ रहेगा. सात फरवरी को कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल में आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी रह सकती है.

 

Weather Update: उत्तर भारत के सात राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें कैसे रहेंगे आने वाले कुछ दिन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button