तीन दिन पहले हुई शादी, दूल्हा-दुल्हन की कार पलटी:दिल्ली-मुंबई हाइवे पर केंटेनर से टकराई गाड़ी, दोनों ICU में भर्ती- INA NEWS

शादी के बाद दिल्ली से कोटा लौटते समय शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे दूल्हा-दुल्हन की कार कंटेनर से टकरा गई। कार का आगे का हिस्सा पूरा क्षतिग्रस्त हो गया। नव विवाहित पति-पत्नी को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों का ICU में इलाज जारी है। कोट के अभिषेक शर्मा और दिल्ली निवासी उनकी पत्नी कामिनी शर्मा ने 10 फरवरी को ही फेरे लिए थे। बडौदामेव थाना पुलिस ने बताया कि यह एक्सीडेंट शुक्रवार सुबह करीब सात बजे के आसपास दिल्ली मुंबई हाइवे पर शीतल के पास हुआ है। दोनों लग्जरी कार में थे। अभिषेक शर्मा खुद ड्राइव कर रहे थे। दोनों दिल्ली से कोटा जा रहे थे। दोनों की 2 दिन पहले 10 फरवरी को दिल्ली में शादी हुई थी। शादी के बाद एक बार दोनों कोटा आ गए थे। अब वापस अभिषेक पत्नी को दिल्ली से कोटा लेकर आ रहा था। तब दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर अलवर के निकट शीतल के पास उनकी कार का कंटेनर से एक्सीडेंट हुआ है। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। इनका अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। अभिषेक शर्मा मूल रूप से कोटा का रहने वाला है। जबकि कामिनी शर्मा दिल्ली निवासी है। पुलिस ने दोनों के परिवार के लोगों को सूचना दी है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button