World News: ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल की सीमा लांघी तो इजराइल अकेले करेगा हमला, अमेरिका को संदेश – INA NEWS

इजराइल ने अमेरिका को बताया है कि अगर ईरान ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों को लेकर तय की गई रेड लाइन पार की, तो इजराइल जरूरत पड़ने पर अकेले भी सैन्य कार्रवाई करेगा. इजराइली रक्षा अधिकारियों का कहना है कि ईरान का बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम उनके देश के लिए सीधे तौर पर अस्तित्व का खतरा है.

सूत्रों के मुताबिक, हाल के हफ्तों में इजराइल और अमेरिका के बीच कई उच्चस्तरीय बातचीत हुई है. इन बैठकों में इजराइली अधिकारियों ने साफ तौर पर अमेरिका को बताया कि वे ईरान की मिसाइल कैपिसिटी और उनके प्रोडक्शन ढांचे को खत्म करने के लिए तैयार हैं. इसके लिए ईरान के अहम मिसाइल निर्माण केंद्रों और उनसे जुड़े ठिकानों पर हमले करने का प्लान भी साझा किया गया है, ताकि उसके पूरे कार्यक्रम को कमजोर किया जा सके.

कब होगा ईरान पर हमला?

एक सुरक्षा सूत्र ने कहा कि हमने अमेरिकियों से स्पष्ट कहा है कि अगर ईरान हमारी तय की गई बैलिस्टिक मिसाइल रेड लाइन पार करता है, तो इजराइल अकेले हमला करेगा. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल ईरान उस सीमा तक नहीं पहुंचा है, लेकिन इजराइल ईरान के अंदर हो रहे हर सैन्य और तकनीकी विकास पर लगातार नजर रखे हुए है.

इजराइली अधिकारियों ने दोहराया कि उनका देश स्वतंत्र रूप से कार्रवाई करने का पूरा अधिकार अपने पास रखता है. उन्होंने कहा कि इजराइल ईरान को ऐसे रणनीतिक हथियार दोबारा खड़े करने की इजाजत नहीं देगा, जो उसकी सुरक्षा और अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं.

इजराइल ने US के सामने प्लान रखा

हाल ही में हुए चर्चाओं में इजराइल ने मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े कुछ और ठिकानों को निशाना बनाने की योजनाएं भी अमेरिका के सामने रखीं. इजराइली सैन्य अधिकारियों को इस बात की भी चिंता है कि डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ सीमित कार्रवाई का विकल्प चुन सकते हैं, जैसा अमेरिका ने हाल ही में यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ किया था. उनका मानना है कि अगर केवल कुछ ठिकानों पर हमला कर दिया गया, तो ईरान की असली सैन्य क्षमता पूरी तरह खत्म नहीं होगी.

एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि डर यह है कि कुछ ठिकानों पर हमला कर जीत का ऐलान कर दिया जाएगा और फिर उसके असर से निपटने की जिम्मेदारी इजराइल पर छोड़ दी जाएगी, जैसा हूतियों के मामले में हुआ. इसी बीच, इजराइल वायुसेना प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल ओमर टिशलर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: हम यूरेनियम संवर्धन नहीं छोड़ेंगे…युद्ध की धमकी के बीच ईरान का ऐलान

ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल की सीमा लांघी तो इजराइल अकेले करेगा हमला, अमेरिका को संदेश


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button