Sport : ये हैं अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, सिर्फ एक है अभी भी टीम इंडिया का हिस्सा #INA

IND VS AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान करेगा और तीनों ही मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आएंगे. जब वह मैदान पर उतरेंगे, तो एक बार फिर हर किसी को उनके बल्ले से बड़े-बड़े शॉट्स की उम्मीद रहेगी. मगर, क्या आपको मालूम है कि भारत के कौन से बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं…

5- रिंकू सिंह

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर रिंकू सिंह का नाम आता है. रिंकू ने 2023 से 2024 तक अफगानिस्तान के खिलाफ 4 मैच खेले, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 164.91 की स्ट्राइक रेट से 94 रन बनाए. रिंकू के बल्ले से एक फिफ्टी आई. उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के भी जड़े हैं.

4- केएल राहुल

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर भारत के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल का नाम आता है. राहुल ने अपगानिस्तान के खिलाफ 2021 से 2022 के बीच 2 टी-20 मैच खेले, जिसकी 2 पारियों में 147.19 की स्ट्राइक रेट और 18.71 के औसत से 131 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक फिफ्टी लगाई है. उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के निकले हैं.

3- शिवम दुबे

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर शिवम दुबे का नाम आता है. दुबे ने 2023 से अब तक अफगानिस्तान के खिलाफ 5 टी-20 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 157.64 की स्ट्राइक रेट और 67 के औसत से 134 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 10 चौके और 7 छक्के निकले.

2- रोहित शर्मा

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है. हिटमैन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2012 से 2024 तक 6 मुकाबले खेले, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 153.38 की स्ट्राइक रेट और 51 के औसत से 204 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला. वह 2 बार शून्य पर भी आउट हुए. रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में 20 चौके और 11 छक्के जड़े. रोहित का हाईएस्ट स्कोर 121* रनों का है.

1- विराट कोहली 

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि रन मशीन विराट कोहली हैं. विराट ने 2012 से 2024 के बीच अफगानिस्तान के खिलाफ 6 टी-20 मैच खेले, जिसकी 5 पारियों में उन्होंने 159.57 की स्ट्राइक रेट और 56.25 के औसत से 225 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला. विराट एक बार अफगानिस्तान के खिलाफ शून्य पर भी आउट हुए. उन्होंने 21 चौके और 9 छक्के जड़े. कोहली का हाईएस्ट स्कोर 122* रनों का है.

यहां देखें पूरी लिस्ट:-

रैंकबल्लेबाजमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्के0 पर आउट
1विराट कोहली6522556.25159.57112191
 2रोहित शर्मा6620451.00153.381120112
3शिवम दुबे5413467.00157.6402107
4केएल राहुल2213118.71147.1901124
5रिंकू सिंह4394164.910156

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने ईशान किशन नहीं, नाम लेकर इस शख्स को दिया जीत का क्रेडिट, बोले-‘मैं तारीफ करना चाहूंगा’

ये हैं अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, सिर्फ एक है अभी भी टीम इंडिया का हिस्सा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button