सिद्धार्थनगर यूपीआई के माध्यम से साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 4265/- रुपया को थाना शोहरतगढ़ साइबर सेल टीम द्वारा MRM के माध्यम से शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराया गया।

सिद्धार्थनगर यूपीआई के माध्यम से साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 4265/- रुपया को थाना शोहरतगढ़ साइबर सेल टीम द्वारा MRM के माध्यम से शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराया गया। आज आवेदक इंदु यादव पत्नी शिव कुमार यादव निवासी शोहरतगढ़ थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर, के द्वारा एनसीआपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत संख्या-33112250180078 के माध्यम से शिकायत किया गया था कि जिसमें UPI के जरिए 12000/- रुपया का फ्रॉड हो गया था। डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकवरी /लीन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में साइबर सेल टीम थाना शोहरतगढ़ द्वारा बैंक के समन्वय से आवेदक इंदु यादव उपरोक्त को फ्राड धनराशि का 4265/- रुपये MRM के माध्यम से उनके खाते में वापस कराया गया।
संवाददाता अब्दुल्लाह सिद्धार्थनगर