सिद्धार्थनगर के थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति केन्द्र टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके परिवार को बिखरने से बचाया गया ।

सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन के क्रम मे एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी निर्देशन में अरुण कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना जोगिया उदयपुर के नेतृत्व में आज थाना स्थानीय पर आवेदिका सोनम पत्नी मनीष निवास ग्राम भुजराई थाना जोगिया उदयपुर सिद्धार्थनगर का अपने पति मनीष से इलाज न कराने व मारने -पीटने को लेकर वाद विवाद था जिससे पति पत्नी के मध्य मनमुटाव हो गया था उभय पक्षों को मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनो पक्षों (पति-पत्नी) को उनके आपसी रिश्तों , दायित्वों व पारिवारिक कर्तव्यों के बारे में अवगत कराया गया तथा पति मनीष को आवेदिका सोनम उपरोक्त के इलाज हेतु व मारपीट न करने की हिदायत दी गयी जिससे दोनों पक्ष (पति-पत्नी) राजी-खुशी से साथ रहने के लिये तैयार हुए। अब दोनों पक्षों के मध्य कोई विवाद नही है । दोनो पति-पत्नी को सकुशल एक साथ राजी-खुशी घर भेज दिया गया । उक्त पुलिस कार्यवाही की आम जनमानस द्वारा सराहना की गयी ।
संवाददाता- अब्दुल्लाह: सिद्धार्थनगर