UP News: Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार लेकर राजस्थान तक बारिश… जानें दिल्ली और हिमाचल समेत 22 राज्यों के मौसम का हाल – INA

Aaj Ka Mausam: मॉनसून की विदाई का सिलसिला जारी है. इस बीच आज यानी 11 अक्टूबर कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश तक बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. कई राज्यों में गरज, चमक के साथ बारिश हो सकती है. कई राज्यों में तेज आंधी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है. पहाड़ी राज्यों में भी मौसम के तेवर तल्ख ही रहने वाले हैं.

देश की राजधानी दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से जताया है. राजधानी में ऐसा मौसम 16 अक्टूबर तक रह सकता है. यानी 16 अक्टूबर तक दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. वहीं आज अधिकतम 33 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपी से लेकर झारखंड तक बारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. बिहार के कई जिलों में आज बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. झारखंड में पलामू, जमशेदपुर, गुमला, गढ़वा, बोकारो, रांची, सिमडेगा, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज और हजारीबाग में आज और कल बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है.

इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल

राजस्थान के भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और बूंदी में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. मध्य प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. हरियाणा में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल में कोलकाता, नादिया, अलीपुरद्वार, बीरभूम और दार्जिलिंग सहित कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

अरुणाचल प्रदेश में आज और कल फिर 15-16 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में 16 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भी 16 अक्टूबर तक बादल बरस सकते हैं. दक्षिण भारत में मन्नार की खाड़ी और दक्षिण तमिलनाडु के आसपास बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन से मौसम पर असर पड़ सकता है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज और कल तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. केरल और माहे में 14 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है. तटीय कर्नाटक में भी कई दिनों तक बारिश की संभावना है.

पहाड़ी इलाकों में क्या रहेगा मौसम का हाल?

उत्तराखंड में देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश के मंडी, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कांगड़ा में बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर के भी कुछ इलाकों में बरसात देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, खुले रहेंगे मेट्रो स्टेशन और मार्केट, दिल्ली में कहां-कहां पर ट्रैफिक डायवर्जन?

Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार लेकर राजस्थान तक बारिश… जानें दिल्ली और हिमाचल समेत 22 राज्यों के मौसम का हाल


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button