Sport : 'उन्हें अब वनडे टीम में नहीं चुना जाएगा…' दिग्गज का रविंद्र जडेजा पर बयान वायरल, करियर खत्म होने की ओर किया इशारा #INA

Ravindra Jadeja : इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं है. इससे पहले उन्हें वनडे में जगह दी गई थी लेकिन इस सीरीज से उन्हें बाहर रखा गया. भारतीय सिलेक्टर्स का ये फैसला उनके भविष्य पर संकट के बादल मंडराने जैसा लग कहा है. क्योंकि इससे सवाल उठता है कि क्या रविंद्र जडेजा का वनडे करियर खत्म हो चुका है. इस सवाल का जबाव भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कोच अभिषेक नायर ने दिया है. 

चेतेश्वर पुजार और अभिषेक नायक ने जियोस्टार पर रविंद्र जडेजा के भविष्य को लेकर चर्चा की है. इन दोनों ही पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने अपना-अपना पक्ष रखा है. इन दोनों का ही पक्ष अलग-अलग है. इन दोंनों ने रविंद्र जडेजा के वनडे क्रिकेट करियर पर क्या कहा है और अक्षर पटेल को लेकर कौन सी बड़ी बात बोली है, आइए जानते हैं.

रविंद्र जडेजा पर चेतेश्वर पुजारा ने दिखाया आईना

चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि, ‘मुझे ऐसा ही लगता है, क्योंकि अगर आप रवींद्र जडेजा को वनडे क्रिकेट में बनाए रखना चाहते थे, तो उनका चयन होना चाहिए था. मुझे यकीन है कि उन्हें बता दिया गया होगा कि उनका चयन शायद न हो क्योंकि अक्षर पटेल वनडे क्रिकेट में मुख्य ऑलराउंडर बन गए हैं और उन्हें ज्यादा मौके दिए जा रहे हैं. उनकी उम्र को देखते हुए मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट ने शायद उनसे कह दिया होगा. अब वह केवल टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा हैं, इसलिए उन्हें उसी पर ध्यान देना चाहिए. वह उन्हें व्हाइट-बॉल क्रिकेट (वनडे) के लिए नहीं देख रहे हैं. इसी कारण यह उनके लिए अंत हो सकता है, क्योंकि जाहिर है कि वह टी20 इंटरनेशनल से पहले ही संन्यास ले चुके हैं. मुझे लगता है कि शायद अब उन्हें वनडे के लिए भी न चुना जाए’.

अभिषेक नायर ने लिया रविंद्र जडेजा का पक्ष

अभिषेक नायर कहा कि, ‘हो सकता है कि जडेजा टीम में वापस न आएं लेकिन अगर कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है, तो सबसे पहले जडेजा का ही नाम दिमाग में आएगा. क्योंकि अक्षर के बाद कोई और विकल्प नहीं है. अभी सबसे अहम सवाल यह है कि अक्षर के बाद सबसे आगे कौन है? फिलहाल तो अक्षर पटेल ही सबसे आगे हैं और उनके बाद जडेजा एक तरह से ‘इंश्योरेंस पॉलिसी’ की तरह हैं. अगर वर्ल्ड कप से पहले अक्षर पटेल को कुछ हो जाता है, तो रवींद्र जडेजा टीम में आ जाएंगे’.

न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 तारीख से होगी वनडे सीरीज

इंडियन क्रिकेट टीम शुभमन गिल की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलने वाली है. ये वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी. इस दौरान भारत के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर अक्षर पटेल के पास मौका होगा कि, वो वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया में धमाकेदार प्रदर्शन कर अपनी जगह पक्की कर लें और रविंद्र जडेजा के  लिए वापसी की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ें. भारत साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले बड़े टूर्नामेंट के लिए अपना सबसे बेहतरीन कॉम्बिनेशन तलाशने में लगा हुआ है. 

रविंद्र जडेजा का वनडे क्रिकेट करियर

रविंद्र जडेजा ने टीम इंडिया के लिए साल 2009 में अपना वनडे डेब्यू किया था. तब से अब तक उन्होंने 214 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 142 मैचों में 13 अर्धशतकों के साथ 2905 रन बनाए हैं. उनके नाम 210 चौके और 55 छक्के भी दर्ज हैं. वहीं जडेजा ने इतने ही मुकाबलों की 204 पारियों में 234 विकेट बी हासिल की हैं. वो वनडे क्रिकेट में 2 बार फाइव विकेट हॉल और 7 बार चार विकेट हॉल हासिल कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें : कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे मैच, जानिए किन दिन मैदान पर रोहित और विराट का दिखेगा जलवा

'उन्हें अब वनडे टीम में नहीं चुना जाएगा…' दिग्गज का रविंद्र जडेजा पर बयान वायरल, करियर खत्म होने की ओर किया इशारा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button