Technology, क्या Ai की वजह से अमेरिका में सात हजार उड़ानें प्रभावित?: जांच में सामने आई यह वजह, जानें क्या हुआ खुलासा – Us Faa Flight Ground Stop Caused By Telecom Glitch, Not Cyberattack Or Rogue Ai — INA

Sat, 14 Nov 2026 10:06 AM IST

सार

  • अमेरिका में सात हजार उड़ानें प्रभावित।
  • एफएए सिस्टम में तकनीकी खराबी।
  • साइबर हमले का नहीं मिला सबूत।
  • 3,500 से ज्यादा विमान हवा में थे।
US FAA Flight Ground Stop Caused by Telecom Glitch, Not Cyberattack or Rogue AI
अमेरिका में एफएए उड़ानें हुईं ठप – फोटो : एआई जनरेटेड

टेक्नोलॉजी और एविएशन सेक्टर से एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अमेरिका में टेलीकम्युनिकेशन मं अचानक आई एक गंभीर तकनीकी खराबी की वजह से फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) को देश भर में उड़ानों पर रोक यानी की ग्राउंड स्टॉप लगाना पड़ गया। इस बड़ी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से लगभग सात हजार उड़ानें या तो देरी से चलीं या पूरी तरह रद्द करनी पड़ीं। हालांकि, शुरुआती जांच में अमेरिकी अधिकारियों ने साफ किया है कि यह किसी साइबर हमले या रोग एआई यानी की किसी खतरनाक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से नहीं हुआ है, बल्कि पुराने पड़ चुके टेलीकम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से हुआ है।

क्या था मामला और क्या बोले होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी?

  • यूएस होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी मार्कवेन मुलिन ने साफ किया कि अधिकारियों को अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि टेलीकम्युनिकेशन की इस खराबी के पीछे कोई साइबर हमला या खतरनाक एआई था। जब उनसे यह सवाल किया गया कि क्या वह 100 प्रतिशत यकीन के साथ ऐसा कह सकते हैं, तो उन्होंने बताया कि अभी तक मिले सबूत पूरी तरह से तकनीकी खराबी (mechanical failure) की ओर इशारा कर रहे हैं, हालांकि जांच अभी भी जारी है। इसलिए ऐसा किस कारण हुआ, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
  • मुलिन ने कहा कि अभी कुछ भी पूरी तरह से निश्चित नहीं है और उन्होंने अपनी टीमों को सक्रिय कर दिया है क्योंकि यह एक राष्ट्रीय इमरजेंसी जैसा मामला है। उन्होंने साइबर हमले के संकेत न मिलने का कारण बताते हुए कहा कि प्रभावित सिस्टम में कोई भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि नहीं दिखी, न ही किसी ने इसकी जिम्मेदारी ली और न ही सिस्टम में घुसपैठ का कोई सुराग मिला है। आमतौर पर साइबर हमलों में लोग . आकर जिम्मेदारी लेते हैं, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं है।
  • ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी सीन डफी ने भी इस तकनीकी खराबी के लिए देश के पुराने टेलीकम्युनिकेशन उपकरणों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3:36 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटरों और टर्मिनल रडार अप्रोच कंट्रोल सुविधाओं में रडार और कम्युनिकेशन सिस्टम अस्थिर हो गए थे। एनालॉग सिस्टम पर काम करने वाले पुराने उपकरण डेटा के अत्यधिक बोझ को नहीं संभाल पा रहे थे, जिससे उनके स्विच और राउटर से भेजी जाने वाली जानकारी में गड़बड़ी आने लगी। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि ट्रंप प्रशासन के दौरान लगाए गए नए इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) स्विच इस रुकावट के दौरान भी पूरी तरह ठीक से काम करते रहे।

सुरक्षा प्रोटोकॉल और उड़ानों पर असर

  • जानकारी के अनुसार, जब ग्राउंड स्टॉप लागू किया गया, उस समय 3,500 से अधिक विमान हवा में थे। अधिकारियों ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए इन सभी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित की। इसके साथ ही मेडिकल इमरजेंसी वाली उड़ानों, जरूरी दवाओं की ढुलाई और कानून प्रवर्तन से जुड़ी महत्वपूर्ण गतिविधियों को जारी रखने की पूरी छूट दी गई थी।
  • एफएए (FAA) ने बाद में पुष्टि की कि सभी विमानों का पता लगा लिया गया है और विदेशों से आने वाली उड़ानों को अलग-अलग मामलों के आधार पर संभाला गया। फ्लाइट-ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म ‘फ्लाइटअवेयर’ के आंकड़े बताते हैं कि इस व्यवधान के कारण लगभग सात हजार उड़ानें प्रभावित हुईं। इस तकनीकी खराबी के चलते एयरलाइंस को ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी करनी पड़ी, जिसके तहत एयर इंडिया जैसी कंपनियों ने भी अमेरिका आने-जाने वाले यात्रियों को अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी।

Source link

Back to top button