Sport : CSK फैंस के लिए बुरी खबर, आयुष म्हात्रे हुए पूरे IPL 2026 से बाहर, जानिए चोट को ठीक होने में लगेगा कितना टाइम #INA

Ayush Mhatre ruled out of IPL 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. इस खबर से सीएसके के आईपीएल 2026 के कैंपन को तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, सीएसके के 15 साल के दाएं हाथ के आतिशी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट के चलते आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. अब वो पूरे सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नहीं खेल पाएंगे. उनके आईपीएल 2026 से बाहर होने की खबर की पुष्टी सीएसके के द्वारा की गई है.
आयुष म्हात्रे हुए आईपीएल 2026 से बाहर
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी है. सीएसके ने लिखा, ‘आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बैटिंग करते समय बाएं हैमस्ट्रिंग में लगी चोट के कारण आईपीएल 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. आयुष की चोट के लिए 6-12 हफ्ते के रिहैबिलिटेशन पीरियड की जरूरत होगी. हम आयुष के जल्दी ठीक होने की दुआ करते हैं’.
Official Announcement
Ayush Mhatre has been ruled out of the remainder of IPL 2026 due . a left hamstring injury sustained while batting during the match against Sunrisers Hyderabad on April 18.
Ayush’s injury will require a rehabilitation period of 6-12 weeks.
We wish Ayush… pic.twitter.com/7bGrFvqjY9
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 21, 2026
रन लेते समय चोटिल हुए थे आयुष म्हात्रे
आपको बता दें कि, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 2 रन चुराने के चलते उनकी मांशपेशियों में खिचाव आ गया. उन्हें मैदान पर फिजियो ने उचार दिया था लेकिन उसके तुरंत बाद वो आउट होकर पवेलियन लौट गए थे. उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके के लिए उस मैच में 13 बॉल में 5 चौके और 1 छ्क्के के साथ 31 रनों की पारी खेली थी.
आयुष म्हात्रे का आईपीएल में प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में आयुष म्हात्रे ने 6 मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ 201 रन बनाए. उन्होंने 20 चौके और 12 छक्के भी इस सीजन लगाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर आईपीएल 2026 में 73 रन रहा है. इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2025 में भी टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था. वो टीम में चोल के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए थे. आईपीएल 2026 में आयुष के बल्ले से 7 मैचों में 1 अर्धशतक के साथ 240 रन बनाए थे. उन्होंने 31 चौके और 11 छक्के भी उस सीजन लगाए थे.
Ayush in full flow 💪 #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/uWdxURWgiM
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 18, 2026
आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, स्पेन्सर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड हुए) अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हैनरी, जैक फाउल्क्स.
ये भी पढ़ें : CSK को लगा बड़ा झटका, 18 साल के आयुष म्हात्रे हुए IPL 2026 से इतने दिनों के लिए बाहर
CSK फैंस के लिए बुरी खबर, आयुष म्हात्रे हुए पूरे IPL 2026 से बाहर, जानिए चोट को ठीक होने में लगेगा कितना टाइम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








