Crime- एटा में दर्दनाक हादसा: खेत में चल रहा था रोटावेटर, अचानक चपेट में आ गया युवक; मौके पर मौत -#INA

एटा के अलीगंज में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया।


अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव हृरदेयपुर निवासी करन शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे गांव के ही सतेन्द्र के साथ खेत पर मौजूद था। सतेन्द्र के ट्रैक्टर से खेत की जुताई की जा रही थी। इसी दौरान अचानक करन (24) ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

 

Credit By Amar Ujala

Back to top button