खबर शहर , Agra News: खंदौली में बनेगा नया बस अड्डा – INA

आगरा। खंदौली के लोगों को अब बसों के इंतजार में सड़क किनारे खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। कस्बे में रोडवेज के बस अड्डे के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 1.34 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। निर्माण पूरा करने के लिए आठ महीने का समय निर्धारित किया गया है।

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि बस अड्डे के पुनर्निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई है। दो नवंबर तक निविदा अपलोड या खरीदी जा सकेगी। तीन नवंबर को निविदा खोली जाएगी। निर्माण पूरा होने के बाद यात्रियों को बस के इंतजार के लिए सुरक्षित स्थान और बैठने की सुविधा मिलेगी।

खंदौली होकर अलीगढ़ और हाथरस की ओर जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन होता है। अभी यात्री सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। नए बस अड्डे से कस्बे और आसपास के गांवों के यात्रियों को राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि खंदौली पहले अलीगढ़ जिले का हिस्सा था। क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से इसे आगरा जनपद में शामिल कराया गया। इसके बाद बस अड्डे के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया . बढ़ी है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button