खबर शहर , Agra News: यूपी से खेलेंगे ताइक्वांडो कोच पंकज – INA

आगरा। हरियाणा के सोनीपत में 16 व 17 अगस्त को प्रथम फाइटर कप ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता होनी है। जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि प्रतियोगिताएं सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग (बालक व बालिका) में फाइट एवं पूमसे स्पर्धा में होंगी। सीनियर वर्ग में आगरा के ताइक्वांडो कोच पंकज शर्मा पूमसे स्पर्धा के व्यक्तिगत और टीम मुकाबले में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगे। संघ की सीईओ संगीता शर्मा, संतोष कुमार सिंह, दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यू के शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित, मधु, हरिकांत, नवनीत कुलश्रेष्ठ ने इस पर हर्ष जताया है।



Credit By Amar Ujala

Back to top button