Sport : पिच, वेदर, पॉसिबल प्लेइंग-11 और हेड टू हेड… CSK VS DC मैच से पहले जान लीजिए इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी #INA

CSK VS MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 43वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. आईपीएल की सबसे सफल टीमों की प्रतिद्वंदिता काफी मशहूर है. हालांकि, ये सीजन अब तक इन दोनों ही टीमों के लिए कुछ खास नहीं रहा है. लेकिन, फिर भी जब ये दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं, तो यकीनन कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिलना तय है. तो आइए इस हाईवोल्टेज मैच से पहले आपको इस मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी देते हैं और जानते हैं कि मैच के दौरान चेन्नई का मौसम कैसा रहेगा, चिदंबरम स्टेडियम की पिच कैसा बर्ताव करेगी, संभावित इलेवन और हेड टू हेड स्कोर क्या कहते हैं…
चेन्नई का मौसम कैसा रहेगा?
शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला चेन्नई में ही खेला जाएगा. शनिवार को होने वाले इस मैच के दौरान बारिश की प्रिडिक्शन महज 1% ही है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि बारिश मैच पर शायद ही असर डाले और CSK VS MI के बीच पूरे 20-20 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है. तापमान 37 से 29 डिग्री तक रह सकता है. हवा 26 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 68% रहने की संभावना है.
एमए चिदंबरम स्टेडियम में कैसा है रिकॉर्ड?
चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) की पिच पारंपरिक रूप से धीमी और सूखी होती है, जो स्पिनरों को काफी मदद करती है. हालांकि, हाल के मैचों में यह एक संतुलित सतह बन गई है, जहां शुरुआत में बल्लेबाजों को मदद मिलती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी हो जाती है और स्पिनर्स हावी हो जाते हैं.
CSK VS MI Head . Head
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच कांटे की टक्कर वाला मैच खेला जाएगा. दोनों ही टीमें टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमें हैं और दोनों ने ही 5-5 ट्रॉफी जीती हैं. CSK VS MI के बीच अब तक कुल 40 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 21 मैच मुंबई ने जीते हैं, जबकि 19 मैच सीएसके ने अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में हाईएस्ट स्कोर 219 रनों का रहा है और लोएस्ट स्कोर 79 रनों का रहा है.
- कुल मैच – 40
- मुंबई इंडियंस ने जीते – 21
- चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते – 19
एमए चिदंबरम स्टेडियम में कैसा है CSK और MI का रिकॉर्ड?
एम चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई सुपर किंग्स का होमग्राउंड है. चेन्नई ने अब तक इस मैदान पर 85 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 54 मैच CSK ने जीते हैं, 30 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच टाई रहा है. ऐसे में एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके का विनिंग प्रतिशत 63.52 का रहा है. एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक 20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 11 मैचों में मुंबई ने जीत दर्ज की है और 9 मैचों में हार का सामना किया है. इस मैदान पर मुंबई इंडियंस का विनिंग प्रतिशत 55 है.
ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरपनीत सिंह.
मुंबई इंडियंस : हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, रयान रिकेल्टन, नमन धिर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिन्ज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एम गजनफर, अश्विनी कुमार.
ऐसी हैं दोनों टीमें
मुंबई इंडियंस टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, अश्विनी कुमार, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर, राज बावा, विल जैक्स, मयंक रावत, रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, रयान रिकेलटन, रघु शर्मा, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, उर्विल पटेल, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, जैकरी फॉल्क्स, आकाश मधवाल। अमन खान, रामकृष्ण घोष
ये भी पढ़ें: टॉप-4 की तीन का खेल बिगाड़कर प्लेऑफ में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेगी ये टीम, नहीं जा रहा है किसी का ध्यान
पिच, वेदर, पॉसिबल प्लेइंग-11 और हेड टू हेड… CSK VS DC मैच से पहले जान लीजिए इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









