Sport : फास्टेस्ट 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी के सिर सजी ऑरेंज कैप, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम #INA

IPL 2026 Orange Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस काफी दिलचस्प हो चुकी है. शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच में ऑरेंज कैप में बड़ा फेरबदल देखने को मिला. नंबर-1 पर काबिज हेनरिक क्लासेन से न केवल ऑरेंज कैप छिन गई बल्कि वह सीधे सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सीधे तीसरे नंबर पर जा पहुंचे. तो आइए जानते हैं कि अब ऑरेंज कैप किसके सिर पर सजी है और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन से हैं.
पांचवें नंबर पर हैं अभिषेक शर्मा
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर अभिषेक शर्मा का नाम आता है. अभिषेक ने इस सीजन अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 209.13 की स्ट्राइक रेट और 43.73 के औसत से 481 रन बनाए हैं. इस दौरान अभिषेक के बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक देखने को मिले हैं. उन्होंने 43 चौके और 37 छक्के जड़े हैं.
विराट कोहली नंबर-4 पर काबिज
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है. विराट ने इस सीजन अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 165.75 की स्ट्राइक रेट और 53.78 के औसत से 484 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली ने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने 53 चौके और 18 छक्के भी जड़े हैं.
हेनरिक क्लासेन तीसरे नंबर पर पहुंचे
KKR VS GT मैच से पहले ऑरेंज कैप पर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का कब्जा था. मगर, इस मैच के बाद अब हेनरिक क्लासेन IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सीधे तीसरे नंबर पर आ पहुंचे हैं. क्लासेन ने इस सीजन अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 153.93 की स्ट्राइक रेट और 50.80 के औसत से 508 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक भी आए हैं. हेनरिक क्लासेन ने 38 चौके और 23 छक्के लगाए हैं.
शुभमन गिल दूसरे नंबर पर काबिज
KKR के साथ खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल ने 49 गेंदों पर 85 रन की पारी खेली और इसी के साथ वह ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर आ पहुंचे. कैप्टन शुभमन गिल ने इस सीजन 12 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 160.46 की स्ट्राइक रेट और 46 के औसत से 552 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने 50 चौके और 27 छक्के भी जड़े हैं.
साई सुदर्शन के सिर पर सजी ऑरेंज कैप
KKR के खिलाफ खेले गए मैच में साई सुदर्शन ने 28 गेंद पर 53 रनों की धमाकेदार पारी खेली और इसी के साथ उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली. साई सुदर्शन ने इस सीजन 13 मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 157.83 की स्ट्राइक रेट और 46.17 के औसत से 554 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं. सुदर्श ने 55 चौके और 25 छक्के भी जड़े हैं. आपको बता दें, साई सुदर्शन टी-20 क्रिकेट में फास्टेस्ट 3000 रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं.
Got hurt. Came back. Scored 50.
Talk about commitment 👏 pic.twitter.com/6kU2Dj6qZs— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 16, 2026
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
| रैंक | खिलाड़ी | मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 100/50 | चौके | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | साई सुदर्शन | 13 | 554 | 46.17 | 157.83 | 1/6 | 55 | 25 |
| 2 | शुभमन गिल | 12 | 552 | 46.00 | 160.46 | 0/5 | 50 | 27 |
| 3 | हेनरिक क्लासेन | 12 | 508 | 50.80 | 153.93 | 0/5 | 38 | 23 |
| 4 | विराट कोहली | 12 | 484 | 53.78 | 165.75 | 1/3 | 53 | 18 |
| 5 | अभिषेक शर्मा | 12 | 481 | 43.73 | 209.13 | 1/3 | 43 | 37 |
ये भी पढ़ें: ‘सब टाइमिंग का मामला है, मैं चाहता हूं वो…’ RCB के स्टार खिलाड़ी पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
फास्टेस्ट 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी के सिर सजी ऑरेंज कैप, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









