Sport : 'इस मैच में हम जीत के हकदार नहीं थे…', KKR से हारने के बाद ये क्या बोल गए शुभमन गिल, वायरल हुआ बयान #INA

Shubman Gill Statement: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. ईडन-गार्डन्स में खेले गए इस मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम को 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद कप्तान शुभमन अपनी टीम के प्रदर्शन से नाखुश दिखे और उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि गुजरात टाइटंस इस मैच में जीत की हकदार ही नहीं थी.
गुजरात टाइटंस को 29 रनों से मिली हार
कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने घरेलू मैदान पर 20 ओवर में महज 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना दिए. केकेआर के लिए फिन एलेन ने 93, अंगक्रिश रघुवंशी ने 82 और कैमरून ग्रीन ने 52 रनों की अहम पारी खेली.
इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी GT ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया, मगर शुभमन गिल एंड कंपनी 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन ही बना पाई और 29 रन से मैच हार गई. गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे बड़ी 85 रन की पारी खेली. उनके अलावा जोस बटलर ने 57 और साई सुदर्शन ने 53 रन बनाए.
Defeat at Eden. pic.twitter.com/hS2DcouvOA
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 16, 2026
करारी हार के बाद क्या बोले शुभमन गिल?
कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों मिली हार के बाद GT के कप्तान शुभमन गिल अपनी टीम की फील्डिंग से नाखुश दिखे. KKR VS GT मैच में गुजरात ने बेहद निराशाजनक फील्डिंग की और 4 कैच ड्रॉप किए, जिसका हरजाना टीम को हार से चुकाना पड़ा. 93 रन की पारी खेलकर केकेआर के स्कोर को 247 तक पहुंचाने वाले फिन एलेन को 2 जीवनदान मिले. जी हां, KKR की पारी के तीसरे ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने फिन एलेन को आउट करने का मौका बनाया था, लेकिन जेसन होल्डर ये कैच नहीं लपक पाए और फिन एलेन को पहला जीवनदान मिला. फिर सातवें ओवर में जेसन होल्डर ने मौका बनाया, लेकिन सिराज ने कैच ड्रॉप कर दिया.
शुभमन गिल ने कहा, “विकेट को देखते हुए, 200-210 का स्कोर ठीक-ठाक था, लेकिन हमने बहुत सारे कैच छोड़ दिए. पिच अच्छी थी, बीच-बीच में रुक रही थी, लेकिन मुझे लगता है कि हमने अच्छा बल्लेबाजी प्रदर्शन किया और इतने रन बनाए. कोई चिंता की बात नहीं है, लेकिन हमारी फील्डिंग और बेहतर हो सकती थी. हमने एक मानक तय किया था और तीन आसान कैच छोड़ दिए. इसलिए मेरे हिसाब से इस मैच में जीत के हकदार नहीं थे.”
शुभमन गिल ने आगे कहा, “इस लिहाज से देखें तो, क्वालीफायर में खेलने से बेहतर है कि ऐसा मैच अभी खेला जाए. मुझे लगता है कि कुछ दिन आराम करने और रिकवर करने के बाद अहमदाबाद वापस जाना चाहिए, विकेट की स्थिति देखनी चाहिए और फिर अगले मैच के लिए योजना बनानी चाहिए.”
21 मई को आखिरी लीग मैच खेलेगी गुजरात टाइटंस
IPL 2026 में गुजरात टाइटंस अपना आखिरी लीग मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 21 मई को खेलने वाली है. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. आपको बता दें, इस सीजन अब तक खेले गए 13 मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 8 मैच जीते हैं और 5 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह जीटी 16 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. न केवल गुजरात के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है बल्कि वह अगर आखिरी लीग मैच जीतती है, तो वह टॉप-2 में भी फिनिश कर सकती है.
ये भी पढ़ें: फास्टेस्ट 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी के सिर सजी ऑरेंज कैप, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम
'इस मैच में हम जीत के हकदार नहीं थे…', KKR से हारने के बाद ये क्या बोल गए शुभमन गिल, वायरल हुआ बयान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









