Sport : IPL 2026 Prize Money: विजेता और उपविजेता पर बरसेगा पानी की तरह पैसा, जानिए किस टीम को मिलेंगे कितने रुपये? #INA

IPL 2026 Prize Money : आईपीएल 2026 फाइनल आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर आज हमें आईपीएल 2026 का चैंपियन मिल जाएगा. आज इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के विजेता और उपविजेता पर कितने पैसे बरसेंगे. किस टीम को कितना पैसा मिलेगा. इस बारे में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं. तो आइए आईपीएल 2026 की प्राइज मनी के बारे में जताने हैं.

आईपीएल 2026 की प्राइज मनी

आईपीएल 2026 के लिए प्राइज मनी का कोई भी नया और लेटेस्ट अपडेट नहीं आया है. ऐसे में पिछेल साल की प्राइज मनी को ही इस बार भी पहले की तरह ही लागूं किया जाएगा. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के द्वारा आईपीएल 2026 के लिए 46.5 करोड़ रुपये पुरस्कार राशि देने का फैसला किया है.आईपीएल के पहले सीजन में साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनने पर 4.8 करोड़ रूपये दिए गए थे. अब आईपीएल 2026 तक ये प्राइस मनी बढ़कर 5 गुना अधिक हो गई है. 

आईपीएल 2026 की विनर को मिलेगा कितना पैसा 

आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल होने वाला है. इसमें जीतने वाली टीम चैंपियन बनेगी और आईपीएल 2026 की चैंपियन टीम को 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी.

रनर-अप पर कितने पैसों की होगी बरसात

आईपीएल 2026 का फाइनल हारने वाली टीम भी खाली हाथ नहीं लौटेगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस में से जो भी टीम हारेगी. उसे प्राइज मनी के तौर पर 13 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. ऐसे में रनन-अप टीम की भी चांदी-चांदी होगी.

जानें राजस्थान और हैदराबाद को मिलेगा कितना पैसा

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को भी प्राइज मनी मिलेगी. राजस्थान रॉयल्स ने  क्वालीफायर-2 खेला ऐसे में उसे 7 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने एलिमिनेटर खेला और बाहर हो गई, उसके लिए उसे 6.5 करोड़ रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिलेंगे.

इसके अलावा अन्य प्राइज मनी का हिस्सा व्यक्तिगत तौर पर अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को दिया जाएगा. जिसमें ऑरेंज और पर्पल कैप से लेकर तमाम अवॉर्ड शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें : आज होगा ऐलान! कौन जीतेगा IPL 2026 का पर्पल कैप, क्या भुवनेश्वर कुमार कगिसो रबाडा से जीत पाएंगे ताज?

IPL 2026 Prize Money: विजेता और उपविजेता पर बरसेगा पानी की तरह पैसा, जानिए किस टीम को मिलेंगे कितने रुपये?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button