Sport : अभिषेक शर्मा ने केएल राहुल से छीनी ऑरेंज कैप, जानिए वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली से निकले कितना आगे #INA

IPL 2026 Orange Cap : अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है. अब अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप होल्डर है. उन्होंने केएल राहुल को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम की है. राहुल से आगे निकलने के लिए उन्हें 7 रनों की जरूरत थी. आज आईपीएल 2026 के 45वें मैच में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 10 बॉल में 1 चौके और 1 छक्के के साथ 15 रनों की पारी खेलकर ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजा ली है.
अभिषेक शर्मा के सिर सजी ऑरेंज कैप
इस मैच में 15 रनों की पारी खेलने के साथ ही अभिषके शर्मा ने ऑरेंज कैप की लिस्ट में फिर से नंबर 1 का स्थान हासिल कर लिया. अब अभिषेक शर्मा 10 मैचों की 10 पारियों में 440 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं. अभिषेक के बल्ले से अब तक टूर्नामेंट में 14 चौके और 32 छक्के भी आए हैं. वो आईपीएल 2026 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.
ABHISHEK SHARMA BECOMES THE ORANGE CAP HOLDER OF IPL 2026. pic.twitter.com/c9dVuzep7b
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 3, 2026
अभिषेक शर्मा ने केएल राहुल को छोड़ा पीछे
इससे पहले आईपीएल 2026 का ऑरेंज कैप केएल राहुल के सिर पर सजा हुआ था. उन्होंने अब तक 9 मैचों की 9 पारियों में 433 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक भी निकले हैं. राहुल के बल्ले से 42 चौके और 24 छक्के भी आए हैं. वहीं हेनरिक क्लासेन ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. उनके नाम 9 पारियों में 414 रन दर्ज हैं.
इस समय अभिषेक शर्मा ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में
ये भी पढ़ें : ‘सब खत्म हो गया, अच्छा नहीं लग रहा…’ IPL 2026 से मुंबई इंडियंस की एग्जिट पर आकाश चोपड़ा का बयान हुआ वायरल
अभिषेक शर्मा ने केएल राहुल से छीनी ऑरेंज कैप, जानिए वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली से निकले कितना आगे
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









