Sport : 'इतनी मेहनत करने के बाद भी…', विराट कोहली ने विश्व कप 2027 में खेलने पर तोड़ी चुप्पी, बताई अंदर की बात #INA

आईपीएल 2026 में विराट कोहली जमकर रन बना रहे हैं और वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. आरसीबी के लिए वह जिस तरह से खेल रहे हैं, उसकी हर तरफ सराहना हो रही है. इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली का एक पॉडकास्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो आते ही वायरल हो गया. विराट ने इस वीडियो में कई मुद्दों पर बात की. खासतौर पर विराट ने अपने वनडे फ्यूचर और वनडे विश्व कप 2027 में खेलने को लेकर जो कहा, वो चर्चा में बना हुआ है. तो आइए आपको बताते हैं कि किंग कोहली ने क्या-क्या कहा…

विराट कोहली के बयान से सभी हुए हैरान

विराट कोहली टेस्ट और टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में क्रिकेट के गलियारों में अक्सर चर्चा होती है कि क्या वह वनडे विश्व कप 2027 में खेलेंगे या नहीं? विराट कोहली ने इस मुद्दे पर बात की है और बताया है कि वह इस बारे में क्या सोचते हैं. उन्होंने किसी का भी नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ऐसा कयास लगा रहे हैं कि विराट कहीं न कहीं भारतीय टीम मैनेजमेंट पर निशाना साध रहे हैं.

विराट कोहली ने RCB के पॉडकास्ट में कहा, “जैसा कि मैं कहता हूं कि मेरी सोच सीधी सी है… अगर मैं जिस जगह पर हूं वहां कोई वैल्यू एड करता हूं, ठीक ऐसे ही अगर उस जगह पर लोगों को ऐसा लग रहा है कि मैं वैल्यू ऐड करता हूं… लेकिन, अगर मुझे ऐसा लगता है कि यहां तो मुझे खुद को और अपनी वैल्यू को साबित करना पड़ रहा है, तो फिर वो मुझसे नहीं हो पाएगा. क्योंकि मैं तैयारी पूरे मन से करता हूं… मैं किस तरह से गेम में अप्रोच रखता हूं, उसके लिए भी मैं काफी स्ट्रिक्ट हूं. मैं सिर नीचे करके जाता हूं, मैं पूरी मेहनत करुंगा और मैं हर उस चीज के लिए शुक्रगुजार हूं, जो इतने सालों में क्रिकेट से मुझे मिली हैं. मुझे जो मौके मिले, उसके लिए खुद को मैं बहुत खुशकिस्मत समझता हूं.”

‘इतना सब करने के बाद खुद को साबित नहीं कर सकता’

विराट कोहली ने आगे कहा, “मैं जब खेलने जाता हूं, तो मैं सिर झुकाकर मेहनत करता हूं, उतनी मेहनत करता हूं, जितनी शायद कोई और नहीं कर सकता. अगर आप मुझसे कहोगे कि मुझे 40 ओवर तक रन के लिए भागना है, तो मैं बिना किसी शिकायत के लिए वैसा करुंगा, क्योंकि मैं हमेशा खुद को तैयार रखता हूं. जब मैं हर एक बॉल खेलता हूं, तो सोचता हूं कि कोई भी बॉल मेरे करियर की आखिरी बॉल हो सकती है. मैं उसी तरह से फिर बल्लेबाजी करता हूं, रन बनाता हूं. इतना सबकुछ करने के बाद भी अगर मैं ऐसी जगह पर हूं कि जहां मुझे खुद को अपनी वर्थ और वेल्यू को साबित करना पड़े, तो फिर वो जगह मेरे लिए नहीं बनी है. मैं इस बात को लेकर क्लीयर हूं और मैं कभी भी किसी को प्रूव करने के लिए नहीं खेलता. मैं खेलता हूं, क्योंकि मुझे क्रिकेट पसंद है.”

विश्व कप 2027 में खेलने पर क्या बोले विराट कोहली?

विश्व कप 2027 में खेलने को लेकर विराट कोहली ने कहा कि जाहिर तौर पर अगर मैं खेल रहा हूं, तो भारत के लिए खेलना ही चाहता हूं. विराट ने कहा, “जहां, तक  विश्व कप में खेलने की बात है, तो सच कहूं, तो हम अभी भी 2026 के बीच में हैं. मुझसे कई बार पूछा गया है कि क्या आप 2027 में खेलना चाहते हैं. मैं अपना घर क्यों छोड़ूंगा, अपना सारा सामान यहां क्यों लाऊंगा और खेलना क्यों नहीं चाहूंगा? जाहिर सी बात है कि अगर मैं खेल रहा हूं, तो मैं इंडिया के लिए खेलना चाहता हूं. मैं विश्व कप का हिस्सा बनना चाहता हूं.”

ये भी पढ़ें: ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, जानिए किसके सिर सजी हुई है ऑरेंज कैप

'इतनी मेहनत करने के बाद भी…', विराट कोहली ने विश्व कप 2027 में खेलने पर तोड़ी चुप्पी, बताई अंदर की बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button