Sport : 'इन्हें लस्सी पिलाओ, क्रिकेट छुड़वाओ…' घटिया फील्डिंग पर ट्रोल हुए पंजाब किंग्स के खिलाड़ी, 4 कैच छोड़ने पर लगी लंका #INA

IPL 2026 : पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों को जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के 49वें मैच में खराब फील्डिंग के लिए पंजाब के खिलाड़ियों को जमकर ट्रोल होना पड़ा रहा है. दरअसल, इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने तीन आसान कैच छोड़े. इसके साथ ही मेहमान टीम ने एक स्टंपिंग भी मिस की, जो उनके हारने की वजह भी बना. इस मैच को पंजाब किंग्स अपनी खराब फील्डिंग के चलते हार गई. इस हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी अब अजीबो-गरीब कमेंट टीम और खिलाड़ियों के लिए कर रहे हैं.
What’s happening out there? 😲
🎥 Cooper Connolly, Shashank Singh and Lockie Ferguson drop crucial chances 🫣
How costly will these be? 👇
Updates ▶️ https://t.co/8L0gAuxW78#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvPBKS pic.twitter.com/dgru0kHkir
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2026
पंजाब किंग्स ने छोड़े 3 कैच और 1 स्टंपिंग
इस मैच में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कोलोनी, शशांक सिंह और तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन ने 3 कैच छोड़े. वहीं टीम के विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह से 1 स्टंपिंग मिस हुई. इन सभी खिलाड़ियों को उनकी खराब फील्डिंग के लिए सोशल मीडिया पर फैंस ट्रोल कर रहे हैं. इन खिलाड़ियों की जमकर आलोचना की जा रही है. इन खिलाड़ियों पर एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि ‘इनसे लस्सी पिलवाओ और क्रिकेट छुटवाओ’
3 catch drop 1 stump missed in last 3 overs by PBKS fielders. Isn’t it looking like fixing? pic.twitter.com/jvj49Yairm
— ‘ (@viratkohli_un) May 6, 2026
खराब फील्डिंग के लिए खिलाड़ी हुए ट्रोल
इसके साथ ही इस पूरे मैच में पंजाब किंग्स के फील्डर्स ने मिस फील्डिंग भी की और ओवरथ्रो के रन भी दिए. युवजवेंद्र चहल के ओवर में शशांक सिंह ने सेट हेनरिक क्लासेन का कैच छोड़ा, जिसके बाद उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 69 रनों की पारी खेली. वहीं ईशान किशन का कैच कूपर कोलोनी ने छोड़ा, इसके बाद ईशान ने धमाकेदार पारी खेली और 55 रन अपनी टीम के लिए बनाए. इन दोनों खिलाड़ियों के कैच 9 रन के निजी स्कोर पर छोड़े गए थे.
CATCHING WOES FOR PBKS
👉 Ishan Kishan dropped by Cooper Connolly
👉 Heinrich Klaasen dropped by Shashank SinghBoth batters dropped on 9 and PBKS’ drops tally extends . 14 this season.#IPL2026 #SRHvsPBKS pic.twitter.com/XiM0SKVFyw
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 6, 2026
ईशान किशन दूसरी बार मिला जीवनदान
इसके बाद ईशान किशन को एक बार फिर से 25 रन के निजी स्कोर पर तब जीवनदान मिला जब लॉकी फर्ग्युसन ने उनका कैच छोड़ दिया. ये कैच युजवेंद्र चहल के ओवर में छोड़ गया. चहल के ओवर में 2 कैच छोड़े गए जबकि एक स्टंपिंग भी मिस की गई.
Fielding woes continue for Punjab! 😖
P.S: PBKS have dropped 1️⃣8️⃣ catches this season!#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #SRHvPBKS | LIVE NOW 👉https://t.co/4Te1XilHXg pic.twitter.com/OkCqR733DU
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 6, 2026
3 catch drop 1 stump missed in last 3 overs by PBKS fielders. Isn’t it looking like fixing? pic.twitter.com/jvj49Yairm
— ‘ (@viratkohli_un) May 6, 2026
कैसा रहा पंजाब और हैदराबाद मैच का हाल
पंजाब किंग्स की इस खराब फील्डिंग को उनकी हार की वजह मान सकते हैं. इस मैच की बात करें तो, सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रनों का स्कोर बनाया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी और 33 रनों से मैच हार गई.
ये भी पढ़ें : 22 साल के बल्लेबाज ने रचा इतिहास, IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए वो कर दिखाया जो क्रिस गेल भी नहीं कर पाए
'इन्हें लस्सी पिलाओ, क्रिकेट छुड़वाओ…' घटिया फील्डिंग पर ट्रोल हुए पंजाब किंग्स के खिलाड़ी, 4 कैच छोड़ने पर लगी लंका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









