Sport : ' उसने हमें मैच जीतना सिखाया…', हारने के बाद श्रेयस अय्यर ने किसके लिए कही ये बात? बयान जीत लेगा दिल #INA

IPL 2026 में अच्छी शुरुआत के बाद पंजाब किंग्स की टीम जीत की पटरी से उतर गई है. बुधवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले गए मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा. ये लगातार इस सीजन फ्रेंचाइजी की तीसरी हार है. SRH के हाथों मिली इस हार से पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश नजर आए. हालांकि, उन्होंने सकारात्मक चीजों के बारे में बात की. आइए जानते हैं अय्यर ने क्या-क्या कहा…
श्रेयस अय्यर ने SRH के खेल की तारीफ की
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रनों का स्कोर बनाया था. SRH के लिए सबसे बड़ी पारी हेनरिक क्लासेन ने खेली, जिन्हें पंजाब ने जीवनादन दिया था. इतना ही 55 रन बनाने वाले ईशान किशन को भी पंजाब किंग्स को 2 बार जीवनदान दिया. नतीजा ये रहा कि हैदराबाद ने इतना बड़ा स्कोर बना दिया, जिसे पंजाब चेज नहीं कर पाई.
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में श्रेयस अय्यर ने कहा, “श्रेयस अय्यर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, मुझे लगता है कि लक्ष्य थोड़ा ज्यादा था क्योंकि हमने शुरुआत में कई कैच छोड़े और हम आसानी से उनके स्कोर को 30 से 40 रन तक कम कर सकते थे. क्योंकि विकेट धीमा होता जा रहा था और कटर गेंदें भी ठीक से नहीं लग रही थीं. इसलिए हम फील्डिंग, गेंदबाजी और बल्लेबाजी में उतने प्रभावी नहीं थे. मुझे लगता है कि उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेला और हमें मैच जीतना सिखाया.”
लगातार 3 हार पर भी बोले श्रेयस अय्यर
पंजाब किंग्स ने IPL 2026 में विजयी शुरुआत की थी. मगर, फिर टीम को लगातार 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अय्यर ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि इस टूर्नामेंट में हमारी शुरुआत शानदार रही और सभी खिलाड़ी बहुत अच्छे मूड में थे और उनका मनोबल भी बहुत ऊंचा था. हमें इसी मानसिकता को बनाए रखना चाहिए. नेगेटिव बातें करने से ध्यान भटकना आसान है. लेकिन निश्चित रूप से हमें वापस जाकर पिछले तीन मैचों में जिन चीजों में हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, उन पर विचार करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि हम मजबूती से वापसी करें.”
कूपर कोनोली की जमकर की तारीफ
भले ही सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा हो. मगर, कूपर कोनोली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया, जिसके लिए कप्तान ने उनकी जमकर तारीफ की.
श्रेयस अय्यर ने कूपर कोनोली की तारीफ करते हुए कहा, “कॉनोली शानदार हैं. उनकी मानसिकता बेहतरीन है और मैदान पर उनका जो व्यक्तित्व है, उससे सभी खिलाड़ी सीख सकते हैं. इसके अलावा, मुझे लगता है कि वो दबाव वाली परिस्थितियों में बड़े रन बनाने में माहिर है. उसने पहले भी ऐसा किया है और आज इसका सटीक उदाहरण था.”
🅷🆄🅽🅳🆁🅴🅳
A fine ton from Cooper Connolly waging a lone battle 🫡
10th hundred of this #TATAIPL season 🤩#KhelBindaas | #SRHvPBKS | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/QLYiQRIEoe
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2026
कैच ड्रॉप होने से निराश दिखे श्रेयस अय्यर
सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने 3 कैच ड्रॉप किए, जो उनकी हार की एक बड़ी वजह रही. चूकिं, ईशान किशन को 2 बार और हेनरिक क्लासेन को एक बार जीवनदान मिला और ये दोनों खिलाड़ियों ने धुंआधार बल्लेबाजी करके स्कोर को 235 तक ले गए. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी अपने खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से निराश दिखे.
अय्यर ने आगे कहा, “वह निडर था और बाएं हाथ के बल्लेबाजों (चहल) के खिलाफ उसका रवैया शानदार था. मैंने उसे आक्रामक होने के लिए कहा था, खासकर जब नए बल्लेबाज बल्लेबाजी करने आए थे क्योंकि वे पहली ही गेंद से आक्रामक हो गए थे. उस समय विकेट लेना बेहद जरूरी था. दुर्भाग्य से, हम कैच नहीं पकड़ पाए. मुझे लगता है कि आज के मैच में यही हमारे लिए सबसे बड़ा झटका था. लेकिन निश्चित रूप से इस पर विचार करने और मजबूत वापसी करने की जरूरत है.”
ये भी पढ़ें: 34 साल के बल्लेबाज ने अभिषेक शर्मा से छीनी ऑरेंज कैप, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के नाम
' उसने हमें मैच जीतना सिखाया…', हारने के बाद श्रेयस अय्यर ने किसके लिए कही ये बात? बयान जीत लेगा दिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









