Sport : 'सच में वो इतने नासमझ हैं, ग्राउंड और पिच का इस्तेमाल..' अश्विन ने रुतुराज गायकवाड़ की लगाई क्लास, जानिए क्या कहा? #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का लगातार निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. रविवार को आईपीएल 2026 के 37वें मैच में अपने ही घर पर सीएसके को गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद उसके प्लेऑफ में पहुंचने के चांस पर काफी असर पड़ा है. जीटी से मिली हार के बाद भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा, आइए इस बारे में जातने हैं.
CSK की हार पर अश्विन हुए आगबबूला
रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि, ‘जब पिच नंबर 6 का इस्तेमाल किया गया तो सीएसके गेम असल में हार गया था. वह सरफेस मुंबई इंडियंस के लिए रिजर्व होना चाहिए था. टीमें पिच तैयार नहीं कर सकतीं लेकिन वे ग्राउंड्समैन के साथ कोऑर्डिनेट करके चुनाव पर असर डाल सकती हैं. गुजरात ने मुंबई के खिलाफ लगातार काली मिट्टी वाली पिचें चुनी हैं, इसलिए प्लानिंग मायने रखती है’.
अश्विन ने आगे कहा कि, ‘बहुत ज्यादा गर्मी होने की वजह से पिच में कुछ नमी रह गई थी, जो साफ तौर पर पहले बॉलिंग करने वाली टीम के लिए फायदेमंद थी. एक बार जब सीएसके 26/3 और फिर 37/4 पर आ गई, तो मैच लगभग खत्म हो गया था. असल में यह 15/4 हो सकता था अगर रबाडा ने हैरानी की बात है कि दूसरा ओवर खराब नहीं फेंका होता. क्या कैप्टन रुतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग सच में इतने नासमझ हैं कि उन्हें अपने ही होम ग्राउंड की पिच, या सही समय पर किस सरफेस का इस्तेमाल करना चाहिए, यह ठीक से समझ नहीं आ रहा है? अगर ऐसा है, तो CSK बड़ी मुश्किल में है’.
🚨 Ashwin reveals big reason why CSK lost vs GT 🚨
Ashwin said 🗣️:
“The game was effectively lost when pitch No. 6 was used; that surface should have been reserved for Mumbai Indians. Teams may not prepare pitches, but they can influence the choice by coordinating with the… pic.twitter.com/VKRuISOMXr
— Mahi Patel (@Mahi_Patel_07) April 27, 2026
कैसे सीएसके प्लेऑफ में बना सकती है जगह
रविचंद्रन अश्विन ने CSK के क्वालिफाइंग चांस पर कहा कि, ‘बहुत कुछ इस पर निर्भर करता है कि, अगर CSK को इस टूर्नामेंट में बने रहना है, तो उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ अगला गेम जीतना होगा. अगर वे वह जीत जाते हैं, तो वे पॉइंट्स टेबल के बीच में वापस आ सकते हैं. उनके पास अभी भी SRH के खिलाफ, LSG के खिलाफ दो और अहमदाबाद में एक गेम बाकी हैं. अपनी बैटिंग का अच्छा प्रदर्शन करने के अच्छे मौके हैं. संजू सैमसन फॉर्म में हैं और रुतुराज ने भी रिदम पा ली है. शिवम दुबे थोड़ा स्ट्रगल कर रहे हैं, जबकि ब्रेविस को बेहतर करने की जरूरत है. उनकी बॉलिंग सॉलिड लग रही है. अंशुल कंबोज बहुत अच्छे थे लेकिन नूर अहमद को राइट-हैंडर्स को राउंड द विकेट से और बॉलिंग करने की जरूरत है’.
Ravichandran Ashwin on CSK’s qualifying chances:
“A lot depends on it—if CSK wants . stay in this tournament, they must win the next game against Mumbai Indians. If they can win that, they can get back into the middle of the points table.
They still have games against SRH, two… pic.twitter.com/k5D1EgIwyx
— Abhishek Kumar (@Abhishek060722) April 27, 2026
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी, एमएस धोनी, अकील होसेन, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फॉल्केस.
ये भी पढ़ें : 21 वर्षीय खिलाड़ी पर चली बीसीसीआई की तलवार, जानिए किस बात के लिए अंगकृष रघुवंशी को दी इतनी बड़ी सजा
'सच में वो इतने नासमझ हैं, ग्राउंड और पिच का इस्तेमाल..' अश्विन ने रुतुराज गायकवाड़ की लगाई क्लास, जानिए क्या कहा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









