Sport : पाकिस्तान सुपर लीग पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का बड़ा दावा, PSL 2026 के बीच IPL को लेकर दिया अजीबोगरीब बयान #INA

PSL 2026 : पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का समापन जल्द होने वाला है. पीएसएल 2026 का फाइनल 3 मई यानी रविवार को खेला जाने वाला है. PSL 2026 के फाइनल में पेशावर जाल्मी पहले ही जगह बना चुकी है. अब इस्लामाबाद यूनाइटेड और हैदराबाद किंग्समेन में कोई एक टीम उन्हें ज्वाइंन करेगी. उससे पहले पीएसएल 2026 से एलिमिनेट हो चुकी मुल्तान सुल्तान की टीम के अनुभवी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने बड़ा बयान दिया है.

स्टीव स्मिथ से पाकिस्तान सुपर लीग में पूछा गया कि, आप दुनिया की कुछ टॉप लीग में खेल चुके हैं. PSL को आप किस रैंक पर रखते हैं और इस लीग में किस बैट्समैन और बॉलर ने आपको सबसे ज्यादा इम्प्रेस किया है. इस सवाल पर स्टीव स्मिथ ने ऐसा जवाब दिया है, जिसकी उम्मीद उनसे नहीं की गई थी. उन्होंने आईपीएल से अच्छा पीएसएल को बना दिया है.

स्टीव स्मिथ ने दिया बड़ा बयान

स्मिथ ने कहा कि, ‘पाकिस्तान में मेरा समय बहुत अच्छा बीता है. मुझे पाकिस्तान सुपर में खेलने में बहुत मजा आया. पाकिस्तान में बहुत टैलेंट है. उम्मीद है मैं अगली बार फिर से पीएसएल में खेलने आऊंगा. पीएसएल आईपीएल से बेहतर है’.

 

स्मिथ ने दिया अजीबो-गरीब बयान

स्टीव स्मिथ ने कहा कि, ‘पाकिस्तान सुपर लीग में बहुत सारे इंप्रेसिव प्लेयर्स हैं. यह सच में एक बहुत अच्छी लीग रही है. यहां बहुत टैलेंट है, यह तो पक्का है. हमारी टीम में हमारे पास बहुत सारे क्वालिटी प्लेयर्स हैं. साहिबजादा फरहान, जाहिर है टॉप पर उनके साथ बैटिंग करना अच्छा रहा है. जिस तरह से वह गेम को आगे ले जाते हैं, हम साथ में अच्छा काम कर पाए हैं. एक दिन हो सकता है कि मैं फायर करूं और वह थोड़ी धीमी शुरुआत करे और अगले दिन वह फायर करे जबकि मैं थोड़ी धीमी शुरुआत करूं. तो, यह एक अच्छी पार्टनरशिप रही है. बॉलिंग के मामले में सभी टीमों में बहुत सारे क्वालिटी परफॉर्मर रहे हैं’.

स्टीव स्मिथ की फिटनेस पर उठे सवाल

इस वीडियो में स्टीव स्मिथ को देखकर उनकी फिटनेस का अंदाज लगाया जा सकता है. वो इस तरह की फिटनेस के साथ पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे हैं. इसी वजह से स्मिथ आईपीएल में अनसोल्ड रहे गए क्योंकि उन पर उम्र का तकाजा साफ दिखता है. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट भी ले लिया है. ऐसे में पीएसएल अनफिट विदेशी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में खिला रहा है और उनसे बेहतर की उम्मीद कर रहा है.

आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में भी खेल चुके हैं. उन्होंने आईपीएल में तमाम टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन किया. अब वो जब आईपीएल नहीं खेल रहे हैं तो पीएसएल को आईपीएल से बेहतर बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें : रियान पराग पर BCCI का बड़ा एक्शन, वेपिंग मामले में लिया सख्त एक्शन, जानिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान को मिली क्या सजा?

पाकिस्तान सुपर लीग पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का बड़ा दावा, PSL 2026 के बीच IPL को लेकर दिया अजीबोगरीब बयान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button