Sport : हे भगवान! वैभव सूर्यवंशी 100-100 रुपये लेकर क्लिक करा रहे हैं PHOTO, वायरल हुआ वीडियो #INA

Vaibhav Sooryavanshi आईपीएल 2026 में तहलका मचा रहे हैं. उन्होंने इस सीजन अब तक कमाल की बल्लेबाजी की है और हर बड़े गेंदबाज को पहली ही गेंद पर बाउंड्री लगाई है. छक्कों-चौकों की बारिश करने वाले वैभव सूर्यवंशी का नाम चर्चा में तो बना ही रहता है, लेकिन अब इसका विषय उनके रन नहीं बल्कि कुछ और ही है. असल में, वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 15 साल का ये खिलाड़ी बच्चों से उनके साथ फोटो क्लिक कराने के लिए पैसे मांगता दिख रहा है.
वैभव सूर्यवंशी 100-100 रुपये लेकर खिंचवा रहे फोटो?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी जब बल्लेबाजी करते हैं, तो मैदान पर छाए रहते हैं. वहीं, जब वह नहीं खेलते, तब सोशल मीडिया पर उन्हीं की चर्चा रहती है और राजस्थान रॉयल्स उनके मजेदार वीडियोज शेयर करती रहती है. दरअसल, सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि वैभव कुछ बच्चों के साथ हैं और फोटो खिंचाने के लिए उनसे 100-100 रुपये मांगते दिख रहे हैं.
Baccha party always a step ahead 😂 pic.twitter.com/locrozR0Yh
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 27, 2026
वैभव कहते हैं कि, भाई मैं ना फोटो लेने के पैसे लेता हूं. सही बोल रहा हूं भाई. रुको ना… रुको ना… मैं पूरे 100 रुपये लूंगा… दोगे तो बताओ.
ये बात सुनकर वहां खड़ा एक बच्चा वैभव को 200 रुपये देने लगता है. बोलता है- सर ये हम दोनों का है… फिर वैभव हंसने लगते हैं और कहते हैं कि अरे भाई मैं मजाक कर रहा हूं… उधर देखो… फिर बच्चे वैभव से हैंडशेक करते हैं.
वैभव सूर्यवंशी नंबर-3 पर काबिज
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपने बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी की और 36 गेंद में शतक लगाया था, जो उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक रहा. आंकड़ों की बात करें, तो 15 साल के वैभव ने इस सीजन अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 8 पारियों में 44.62 के औसत और 234.87 की स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं. वैभव ने इस दौरान 31 चौके और 32 छक्के लगाए हैं. वैभव सूर्यवंशी एक शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं.
1 मई को एक्शन में दिखेगी राजस्थान रॉयल्स
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है. सीजन में अब तक फ्रेंचाइजी ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं, जबकि 3 मैचों में हार का सामना किया है. अब आरआर आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करके जीत दर्ज करना चाहेगी. बताते चलें, राजस्थान रॉयल्स अपना अगला मुकाबला 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स के साथ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलने वाली है.
वीडियो पर फैंस दे रहे अतरंगी रिएक्शंस
Prank 😁😁 pic.twitter.com/tcMcckFVga
— Ravi (@Ravi21259) April 27, 2026
Kids Be Like – Hamse Paise Lega Bhai.🤣
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) April 27, 2026
Uncle is asking money from kids 😭
— Gireesh Challa (@gireeshchalla) April 27, 2026
Vaibhav be like; pic.twitter.com/k29KoZzuPd
— Raw Dopamine (@Raw_Dopamine) April 27, 2026
Kids Be Like – Vaibhav Uncle Paise Kyu Mang Rahe?🤣
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) April 27, 2026
What a prank 🤣🤣
— Aman Verma (@amanverma1714) April 27, 2026
— Cricket Lover 🏏 (@Crick97924Lover) April 27, 2026
अपना वीर तो बच्चों के साथ मजे कर रहा है।।
— CRIC FASHION (@SANNCR17) April 27, 2026
Vaibhav with his gang……
— Lonely guy (@iam_suryatej) April 27, 2026
Conversation with batchmates?
— Scofield 🏏🎼📽️ (@Dexter_Murugan4) April 27, 2026
ये भी पढ़ें: ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, जानिए किसके सिर पर सजी है ऑरेंज कैप
हे भगवान! वैभव सूर्यवंशी 100-100 रुपये लेकर क्लिक करा रहे हैं PHOTO, वायरल हुआ वीडियो
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









