Sport : ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, जानिए किसके सिर सजी है ऑरेन्ज कैप #INA

IPL 2026 Orange Cap Update: आईपीएल 2026 में हर मैच के साथ ही ऑरेन्ज कैप का दावेदार भी बदल रहा है, जिससे ये रेस काफी दिलचस्प होती जा रही है. इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में युवा खिलाड़ियों ने धूम मचाई, लेकिन अब एक बार फिर ऑरेन्ज कैप की रेस में अनुभवी खिलाड़ी बाजी मारते दिख रहे हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाए हैं…
पांचवें नंबर पर हैं ईशान किशन
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन नंबर-4 पर हैं. ईशान ने इस सीजन अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में उन्होंने 55.50 के औसत और 213.46 की स्ट्राइक रेट से 213 रन बनाए हैं. इस दौरान ईशान ने 22 चौके और 12 छक्के लगाए हैं. उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं.
चौथे नंबर पर हैं रजत पाटीदार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. पाटीदार ने IPL 2026 में अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में 55.50 के औसत और 213.46 की स्ट्राइक रेट से 222 रन बनाए हैं. इस दौरान पाटीदार ने 12 चौके और 21 छक्के लगाए हैं. साथ ही उन्होंने 2 फिफ्टी भी लगाई हैं.
तीसरे पर हैं हेनरिक क्लासेन का नाम
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन तीसरे नंबर पर हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज क्लासेन ने इस सीजन 5 मैच खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में 44.80 के औसत और 142.68 की स्ट्राइक रेट से 224 रन बनाए हैं. इस दौरान क्लासेन ने 2 फिफ्टी लगाई हैं. उनके बल्ले से 8 छक्के और 13 चौके निकले हैं.
विराट कोहली नंबर-2 पर पहुंचे
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों और ऑरेन्ज कैप की रेस में विराट कोहली का नाम दूसरे नंबर पर है. विराट ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में उन्होंने 57 के औसत और 158.33 की स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट के बल्ले से 2 अर्धशतक देखने को मिले हैं. विराट ने इस सीजन अब तक 8 सिक्स लगाए हैं और 25 चौके जड़े हैं.
शुभमन गिल के सिर पर सजी ऑरेन्ज कैप
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल नंबर-1 पर पहुंच गए हैं. गिल ने KKR के साथ खेले गए मैच में 86 रन की पारी खेलने के साथ ही विराट कोहली को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया और ऑरेन्ज कैप अपने सिर पर सजा ली है. शुभमन ने इस सीजन अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें 62.75 के औसत और 154.94 की स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 24 चौके और 10 छक्के लगाए. उनके बल्ले से 3 फिफ्टी निकली हैं.
ये भी पढ़ें: गुजरात टाइटंस की जीत से बदला प्वॉइंट्स टेबल का हाल, PBKS टॉप पर काबिज, तो 2 टीमों का बाहर होना लगभग तय
ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, जानिए किसके सिर सजी है ऑरेन्ज कैप
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









