Sport : यशस्वी जायसवाल को आखिरकार IPL 2026 में मिली राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी, रियान पराग हुए बाहर #INA

IPL 2026 RR vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 5वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच के टॉस के दौरान पता चला कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग नहीं खेल रहे हैं, क्योंकि वो पूरी तरह से फिट नहीं हैं. उनकी जगह यशस्वी जायसवाल टॉस के लिए आए. बता दें कि यशस्वी आईपीएल ही नहीं बल्कि अपने टी20 करियर में पहली बार कप्तानी कर रहे हैं. खास बात यह है कि उन्होंने पहली बार कप्तानी करते हुए टॉस भी जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
रियान पराग की जगह यशस्वी जायसवाल कर रहे कप्तानी
यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसला पर कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. मुझे लगता है विकेट काफी अच्छा है और हम टारगेट का पीछा करना चाहते हैं. रियान पराग को पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, इसलिए मुझे लगता है कि वह जल्द ही वापसी करेंगे. शिमरोन हेटमायर और यश राज पुंजा प्लेइंग 11 में शामिल हुए हैं. मैं बहुत उत्साहित हूं और मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.”
यशस्वी जायसवाल IPL में पहली बार कर रहे कप्तानी
आपको बता दें कि यशस्वी जायसवाल पहली बार आईपीएल में कप्तानी कर रहे हैं. इतना ही नहीं वो टी20 क्रिकेट में भी पहली बार कप्तानी कर रहे हैं. संजू सैमसन के बाद काफी चर्चा थी कि राजस्थान रॉयल्स यशस्वी जायसवाल को कप्तान बनाएगी, लेकिन फ्रेंचाइजी टीम ने रियान पराग को कप्तान नियुक्त किया था. इस सीजन राजस्थान रॉयल्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है. टीम ने अब तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 मैचों में जीत हासिल किया है और 12 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर हैं. आज गुजरात को हराकर राजस्थान 14 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचना चाहेगी.
🚨Toss update from Jaipur🚨@rajasthanroyals won the toss and elected . bowl first against @gujarat_titans
Yashasvi Jaiswal . lead #RR in the absence of Riyan Parag who is injured
Updates ▶️ https://t.co/t7CEEL9Bzp#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvGT pic.twitter.com/XJokqR44ge
— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2026
ऐसी है राजस्थान और गुजरात की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 – शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.
गुजरात टाइटंस के इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 – यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
राजस्थान रॉयल्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स: वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई
यह भी पढ़ें: IPL 2026: रायुपर में RCB करेगी MI की मेजबानी, इतने साल बाद यहां खेला जाएगा आईपीएल का मैच, जानें कैसा है रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल को आखिरकार IPL 2026 में मिली राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी, रियान पराग हुए बाहर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









