Sport : ये क्या! IPL 2026 के बीच दूसरी बार बिकी राजस्थान रॉयल्स, भारत के रईसों में होती है RR के नए मालिक की गिनती #INA

IPL 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स की टीम दूसरी बार बिकी है. यानी राजस्थान रॉयल्स को एक बार फिर नया मालिक मिल गया है. भारतीय मूल के बिजनेसमैन लक्ष्मी मित्तल ने राजस्थान रॉयल्स की टीम की हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है. मित्तल के अलावा वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीइओ (CEO) आदर पूणावाला ने भी इस फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी खरीदी है. हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा मालिक मनोज बादले के पास अभी कुछ हिस्सा रहेगा. 

15.660 करोड़ में बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम

लक्ष्मी मित्तल और आदर पूणावाला ने मिलकर 15.660 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स का मालिकाना हक खरीदा है. इस डील में राजस्थान रॉयल्स की बाकी फ्रेंचाइजी टीमें पार्ल रॉयल्स और बारबाडोस रॉयल्स भी शामिल है. यह खबर काफी हैरान करने वाला इसलिए भी है क्योंकि करीब ढेर महीने पहले अमेरिका के काल सोमानी, रोब वॉल्टन और हैम्प फैमिली ने राजस्थान रॉयल्स की हिस्सेदारी खरीदने की बात की थी, लेकिन अब मित्तल फैमली राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक होंगे.

राजस्थान रॉयल्स के मुख्य मालिक होगी मित्तल फैमली

कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, मित्तल फैमली राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी का मुख्य मालिक होगा, क्योंकि उनके पास फ्रेंचाइजी का 75 प्रतिशक हिस्सा होगा. वहीं आदर पूणावाला के पास इस फ्रेंचाइजी का 18 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी. बाकी 7 प्रतिशत हिस्सादारी पुराने मालिकों के पास ही रहेगी. 

लक्ष्मी मित्तल के बेटे आदित्य मित्तल, उनकी बेटियां वनीशा मित्तल और भाटिया मित्तल के अलावा आदर पूनावाला और मनोज बदले राजस्थान रॉयल्स के बोर्ड में शामिल होंगे. मित्तल फैमली की राजस्थान से गहरा रिश्ता रहा है. लक्ष्मी मित्तल राजस्थान के सादुलपुर के एक गांव में पैदा हुए थे. उन्होंने अपने बयान में कहा कि उनकी फैमली राजस्थान से है और इसी वजह से वो इस टीम का ही हिस्स होंगे. 

लक्ष्मी मित्तल की इतनी है नेटवर्थ

अरबपति लक्ष्मी मित्तल दुनिया की प्रमुख इस्पात (Steel) और खनन कंपनी आर्सेलरमित्तल के फाउंडर हैं. उन्हें देश में स्टील किंग के तौर पर जाना जाता है. लक्ष्मी मित्तल अब तक ब्रिटेन के सबसे अमीरों की लिस्ट में शामिल रहे थे. उन्होंने कुछ समय पहले ही ब्रिटेन छोड़ने का फैसला किया था. फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक लक्ष्मी मित्तल भारतीय अमीरों की लिस्ट में चौथे स्थान पर आते हैं. उनकी  नेटवर्थ की बात करें तो वो 28.4 अरब डॉलर के मालिक हैं.

कॉन्ट्रैक्ट पर BCCI आईपीएल गवर्निंग काउंसिल का मुहर लगना बाकी

इस कॉन्ट्रैक्ट पर अभी बीसीसीआई, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और अन्य रेग्युलेटर्स का मुहर लगना बाकी है. रिपोर्ट्स की माने तो 2026 की तीसरी तिमाही में यह डील पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि अब आईपीएल के अगले सीजन यानी आईपीएल 2027 से राजस्थान रॉयल्स को नया मालिक मिल जाएगा. 

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 के 5 बड़े विवाद, जिसने सभी को किया हैरान, विराट कोहली तो अंपायर से ही भिड़ गए

ये क्या! IPL 2026 के बीच दूसरी बार बिकी राजस्थान रॉयल्स, भारत के रईसों में होती है RR के नए मालिक की गिनती





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button