Sport : ये हैं IPL इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले टॉप-5 क्रिकेटर, नंबर-1 पर है सबका चहेता बल्लेबाज #INA

IPL Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और एक के बाद एक बेहतरीन मैच देखने को मिल रहे हैं. आईपीएल में हमेशा की तरह ही सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा जा रहा है और इस सीजन कई बार ये अवॉर्ड युवा खिलाड़ियों ने अपने नाम किए हैं. मगर, क्या आपको मालूम है कि आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड किसने जीता है? तो आइए इस आर्टिकल में इसकी जानकारी देते हैं.
पांचवें नंबर पर हैं एमएस धोनी
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है. माही ने 2008 से 2025 तक आईपीएल में 278 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 18 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता.
चौथे नंबर पर हैं विराट कोहली
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली का नाम पांचवें नंबर पर आता है. 2008 से ही आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे विराट कोहली ने अब तक आईपीएल में 276 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 20 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है. इसी के साथ उन्होंने एक बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अपने नाम किया है.
तीसरे नंबर पर हैं रोहित शर्मा
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता है. जी हां, हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा 2008 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं और उन्होंने अब तक 276 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 21 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है.
दूसरे नंबर पर हैं क्रिस गेल
आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का नाम आता है. गेल को आईपीएल में खेलते देखना फैंस काफी ज्यादा पसंद था. उन्होंने 2009 से 2021 तक 142 आईपीएल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 22 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता. इस दौरान उन्होंने एक बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड भी अपने नाम किया.
एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का अवॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम पर दर्ज है. एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में 2008 से 2021 तक क्रिकेट खेला और इस दौरान उन्हें 25 बार प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया.
यहां देखें IPL इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
| रैंक | खिलाड़ी | मैच | POTM अवॉर्ड |
|---|---|---|---|
| 1 | AB de Villiers | 184 | 25 |
| 2 | Chris Gayle | 142 | 22 |
| 3 | Rohit Sharma | 276 | 21 |
| 4 | Virat Kohli | 276 | 20 |
| 5 | MS Dhoni | 278 | 18 |
ये भी पढ़ें: टॉप-4 की तीन का खेल बिगाड़कर प्लेऑफ में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेगी ये टीम, नहीं जा रहा है किसी का ध्यान
ये हैं IPL इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले टॉप-5 क्रिकेटर, नंबर-1 पर है सबका चहेता बल्लेबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









