Sport : ये 4 खिलाड़ी रहे कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के हीरो, जानिए कप्तान रहाणे ने किसके सिर बांधा सेहरा #INA

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 51वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में बीते शुक्रवार को खेला गया. इस मैच में केकेआर ने डीसी को 34 बॉल बाकी रहते हुए 8 विकेट से हरा दिया. KKR की इस जीत में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलन ने अहम योगदान दिया. उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली. इस जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा, आइए इसके बारे में जानते हैं.
KKR की जीत के बाद क्या बोले अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे ने कहा कि, ‘मैं फिन एलन के लिए बहुत खुश हूं. वो पहले चार या पांच गेम में स्ट्रगल कर रहा था लेकिन फिर भी बहुत मेहनत कर रहा था. आज रात उसने जिस तरह से बैटिंग की वह शानदार था. मैं अपने बॉलर्स की फिर से तारीफ करना चाहता हूं. हमने उनकी वजह से अच्छा किया और वे लगातार बहुत अच्छा कर रहे हैं, खासकर मिडिल ओवर्स और डेथ ओवर्स में हमारे स्पिनर्स, सुनील नरेन, वरुण और अनुकूल रॉय, शानदार रहे हैं’.
रहाणे ने आगे कहा कि, ‘फील्डिंग के मामले में हम बहुत मेहनत कर रहे हैं. हमारे फील्डिंग कोच हमारे साथ बहुत सख्त रहे हैं और इसी से हमें मदद मिल रही है. कैच और ग्राउंड फील्डिंग का जो रिजल्ट आप देख रहे हैं, उसका क्रेडिट हमारे फील्डिंग कोच को भी जाता है. मुझे लगता है कि सुनील नारायण को अकेला छोड़ देना चाहिए. एक कैप्टन के तौर पर मैं बहुत लकी हूं कि हमारी टीम में सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती हैं. आपको उन्हें ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है’.
𝗦𝘁𝗶𝗹𝗹 𝗹𝗲𝗮𝗿𝗻𝗶𝗻𝗴, 𝘀𝘁𝗶𝗹𝗹 𝘀𝗵𝗶𝗻𝗶𝗻𝗴, 𝗰𝗼𝗻𝘀𝘁𝗮𝗻𝘁𝗹𝘆 𝗲𝘃𝗼𝗹𝘃𝗶𝗻𝗴 ✨🙌
🎥 Captain Ajinkya Rahane on the luxury of having Sunil Narine in the @KKRiders side 💜#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR pic.twitter.com/qf1m2ZTSxt
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
रहाणे ने अपने गेंदबाजों को लेकर दिया बड़ा बयान
अजिंक्य ने आगे कहा कि, ‘हम पहले पांच मैचों में बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं. इस फॉर्मेट में वे जरूरी पल सच में बहुत जरूरी हैं. अगर आप ध्यान से प्रोएक्टिव हैं और फिर पल में रहते हैं. तो इसी बात ने हमारी मदद की लेकिन मैं हमारे बॉलिंग कोच, टिम साउथी और ड्वेन ब्रावो को क्रेडिट देना चाहता हूं. वो हमारे बॉलर्स के साथ सच में बहुत मेहनत कर रहे हैं. यह शानदार रहा है. मैं अनुकूल रॉय के लिए सच में खुश हूं, जिसका डोमेस्टिक सीजन शानदार रहा’.
रहाणे ने आगे कहा कि, ‘कार्तिक त्यागी सच में बहुत अच्छा रहा है, अपनी सोच में बहुत क्लियर, बहुत कॉन्फिडेंट लड़का, ये दोनों लड़के सच में बहुत अच्छे रहे हैं. लेकिन कुल मिलाकर, एक बॉलिंग यूनिट के तौर पर हम सच में बहुत अच्छा कर रहे हैं. जब तक वरुण बॉलिंग कर रहा है, वह खुश है. जब वह फील्डिंग कर रहा है, तो वह बस अंदर जाना चाहता है लेकिन वह ठीक है. वह बिल्कुल ठीक है’.
कैसा रहा इस मैच का हाल
इस मैच में केकेआर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज करने का फैसला किया. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बनाए. इसके बाद केकेआर ने 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.2 ओवर में 2 विकेट पर 147 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया.
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) May 8, 2026
दिल्ली कैपिटल्स के लिए पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. आशुतोष शर्मा ने 39 रनों का योगदान दिया, जबकि केएल राहुल ने 23 रनों का योगदान दिया. केकेआर के लिए फिन एलन ने 47 मैचों में 5 चौके और 10 छक्कों के साथ 100 रन बनाए. वहीं कैमरून ग्रीन ने 33 रन बनाए.
ये भी पढ़ें : ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, ऑरेंज कैप पर है 34 साल के विदेशी खिलाड़ी का कब्जा
ये 4 खिलाड़ी रहे कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के हीरो, जानिए कप्तान रहाणे ने किसके सिर बांधा सेहरा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









