Sport : GT vs KKR: जोस बटलर या फिन एलन कौन पड़ेगा भारी, जानिए कैसा है गुजरात और कोलकाता का हेड टू हेड रिकॉर्ड #INA

GT vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. केकेआर की टीम इस सीजन जीत के लिए तरस रही है. वहीं गुजरात की टीम ने 4 में से 2 मैच जीते हैं. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी पहली जीत के तलाश में उतरेगी, तो वहीं गुजरात तीसरी जीत हासिल करना चाहेगी, तो आइए जानते हैं कि GT vs KKR का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है.
GT vs KKR हेड टू हेड रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो GT का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से गुजरात टाइटंस ने 3 मैचों में जीत हासिल किया है. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को सिर्फ एक जीत मिली है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है. आंकड़े देख अंदाजा लगाया जा सकता है, कि गुजरात टीम का केकेआर के आगे दबदबा रहा है.
फिन एलन VS जोस बटलर कौन मारेगा बाजी
आईपीएल 2026 में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज फिन एलन का बल्ला अब तक खामोश रहा है. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को उनके काफी उम्मीद थी. फिन एलन ने IPL 2026 में ओपनिंग करते हुए 5 मैचों की 5 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 81 रन बनाए हैं. हालांकि उनका स्ट्राइक रेट लगभग 193 का रहा है, लेकिन वो बड़ी पारी खेल टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन अपने 5 में से 4 मैच हार गई है. ऐसे में केकेआर को जीत हासिल करनी है तो फिन एलन का बल्ला चलना जरूरी है.
वहीं गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर आईपीएल 2026 में तहलका मचा रहे हैं. वो इस सीजन 4 मैचों में खेलते हुए 176 रन जड़ चुके हैं, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल है. 22 चौके और 7 छक्के लगाए हैं. अब केकेआर के खिलाफ GT की टीम उनसे बड़ी पारी की उम्मीद करेगी. इस मैच में फिन एलन और बटलर दोनों विदेशी खिलाड़ियों पर नजर रहेगी.
Feeling that matchday intensity already ⚡ pic.twitter.com/lz9FwEV9S6
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 16, 2026
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वाड
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.
आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस का स्क्वाड
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान सुपर लीग नहीं कॉमेडी शो कहिए…, PSL से वायरल हुआ ऐसा वीडियो जिसे देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी
GT vs KKR: जोस बटलर या फिन एलन कौन पड़ेगा भारी, जानिए कैसा है गुजरात और कोलकाता का हेड टू हेड रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









