Sport : विराट कोहली ने रचा इतिहास, 1 मैच में बना डाले 9 बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल और जोस बटलर समेत इन खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे #INA

Virat Kohli : भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने IPL 2026 मेंमाल मचा दिया है. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) मैच में शतकीय पारी खेलकर इतिहास रन दिया है. विराट ने इस मैच में 60 बॉल में 11 चौके और 3 छक्कों के साथ 105 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई. इस मैच में उन्होंने 9 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. आज हम आपको विराट कोहली के उन सभी रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं.

विराट कोहली ने नाम दर्ज हुए 9 बड़े रिकॉर्ड

विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड अपने नाम करने वाले संयुक्त रूप से नंबर 1 खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 21 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड अपने नाम किया है. 

IPL में सबसे ज़्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

21 – विराट कोहली
21 – रोहित शर्मा
18 – एमएस धोनी
17 – रवींद्र जडेजा
17 – केएल राहुल
16 – यूसुफ पठान

विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भी दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने जोस बटलर के बाद ये कारनामा किया है. कोहली ने गुजरात लायंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शतक लगाने हैं. 

IPL में दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ कई शतक

2 – जोस बटलर बनाम KKR, RCB
2 – विराट कोहली बनाम GL, KKR

इस बेहतरीन पारी के बाद विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बाद अब ये कारनामा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी दोहरा दिया है.

IPL में किसी विरोधी के खिलाफ सबसे ज़्यादा रन

1174 – विराट कोहली बनाम CSK
1172 – विराट कोहली बनाम DC
1161 – रोहित शर्मा बनाम KKR
1159 – विराट कोहली बनाम PBKS
1134 – डेविड वार्नर बनाम PBKS
1126 – विराट कोहली बनाम KKR

विराट कोहली इस शतक के साथ इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में चेज करते समय सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भी संयुक्त रूप से नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने जोस बटलर को इस मामले में पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 3 शतक लगाए थे. अब विराट कोहली भी रनों का पीछा करते हुए 3 शतक आईपीएल में लगा चुके हैं.

IPL में चेज करते हुए सबसे ज़्यादा शतक

3 – जोस बटलर
3 – विराट कोहली
2 – बेन स्टोक्स

इस धमाकेदार शतक के साथ ही विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मैच में आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले नंबर 1 खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़कर ये मुकाम हासिल किया है. विराट ने केकेआर के खिलाफ 2 शतक लगाए हैं.

IPL में RCB बनाम KKR के लिए शतक

102* (55) – क्रिस गेल, कोलकाता, 2011
100 (58) – विराट कोहली, कोलकाता, 2019
105* (60) – विराट कोहली, रायपुर, 2026

विराट कोहली इस शतकीय पारी के साथ टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. क्रिस गेल (22), बाबर आजम (13), और डेविड वॉर्नर (10) के बाद मौजूद हैं. विराट ने अब तक टी20 क्रिकेट में कुल 10 शतक लगा दिए हैं. वो आईपीएल में 9 शतक लगा चुके है, जबकि एक टीम इंडिया के लिए लगाया है.

T20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक

22 – क्रिस गेल
13 – बाबर आज़म
10 – डेविड वॉर्नर
10 – विराट कोहली*
9 – रिली रोसोउ / साहिबज़ादा फ़रहान
9 – क्विंटन डी कॉक / अभिषेक शर्मा

विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले नंबर – 1 बल्लेबाज भी बने हुए हैं. विराट कोहली आईपीएल में कुल 9 शतक लगा चुके हैं, जो सबसे ज्यादा हैं. उनके बाद जोस बटलर 7 शतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं. 

सबसे ज़्यादा IPL शतक

9 – विराट कोहली*
7 – जोस बटलर
6 – क्रिस गेल
6 – केएल राहुल
5 – संजू सैमसन

इस शतकीय पारी के साथ विराट कोहली ने सबसे तेज 14000 टी20 रन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 14 हजार टी20 रन बनाने के लिए 423 पारियां ली थी. विराट कोहली ने अपने 14000 हजार टी20 रन मात्र 409 पारियों में पूरे किए हैं.

14000 T20 रन बनाने के लिए सबसे कम पारियां

409 – विराट कोहली*
423 – क्रिस गेल
431 – डेविड वार्नर
468 – जोस बटलर
505 – एलेक्स हेल्स
633 – कीरोन पोलार्ड

इस मैच में शतकीय पारी खेलने के साथ ही विराट कोहली ने आईपीएल  2026 में अपने 400 रन पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही वो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 400 प्लस रन बनाने वाले नंबर – खिलाड़ी भी बने हुए हैं. विराट कोहली ने 12 बार ये मुकाम हासिल किया है.

सबसे ज़्यादा IPL सीजन में 400+ रन

12 – विराट कोहली*
9 – डेविड वॉर्नर / सुरेश रैना
9 – शिखर धवन / रोहित शर्मा
8 – केएल राहुल
7 – शुभमन गिल
6 – एबी डिविलियर्स / श्रेयस अय्यर

ये भी पढ़ें : RCB की धमाकेदार जीत से बदली प्वाइंट्स टेबल, जानिए गुजरात टाइटंस समेत किन टीमों को हुआ नुकसान

विराट कोहली ने रचा इतिहास, 1 मैच में बना डाले 9 बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल और जोस बटलर समेत इन खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button