Sport : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने होंगे? समझिए पूरा समीकरण #INA

IPL 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी, लेकिन अब वह लगातार 2 मैच हार चुकी है. वैसे तो आरसीबी अभी भी अंक तालिका में टॉप-4 का हिस्सा है, लेकिन सवाल ये है कि वह प्लेऑफ में कब पहुंचेगी. गुरुवार की रात लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को DLS मैथड के आने के बाद 9 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही आरसीबी ने टेबल टॉपर बनने का मौका गंवा दिया. मगर, अभी भी टीम के पास प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा मौका है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि अब आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने मैच और जीतने होंगे…

अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए IPL 2026 का अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. सीजन में फ्रेंचाइजी ने 10 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं और 4 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 12 अंक और +1.234 नेट रन रेट के साथ टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है. गौर करने वाली बात ये है कि पिछले 2 मैचों में लगातार आरसीबी को हार सामना करना पड़ा है.

कितने मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंचेगी RCB?

RCB फिलहाल अंक तालिका में 12 अंक के साथ तीसरे पायदान पर है. और अभी टीम को 4 मैच और खेलने हैं. ऐसे में यदि फ्रेंचाइजी अपने 4 में से 2 मैच जीत लेती है, तो उसके पास 16 अंक हो जाएंगे और प्लेऑफ का टिकट कंफर्म हो जाएगा. वहीं, अगर आरसीबी एक मैच भी जीत लेती है, तो उसके प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेस रहेंगे, क्योंकि पिछले सीजन नंबर-4 पर रहने वाली टीम के पास 14 अंक ही थे. ऐसे में अब बेहतर नेट रन रेट के साथ आरसीबी 14 अंक होने पर भी टॉप-4 के लिए क्वालीफाई कर सकती है.

टॉप-2 में फिनिश करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु?

फिलहाल तो आईपीएल 2026 की अंक तालिका में प्लेऑफ की रेस में कई टीमें बरकरार हैं. टॉप-5 पर ही गौर करें, तो टेबल टॉपर सनराइजर्स हैदराबाद के पास 14 अंक हैं, पंजाब किंग्स के पास 13 और फिर आरसीबी, आरआर और जीटी के पास 12-12 अंक हैं. मगर, अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम टॉप-2 में फिनिश करना चाहेगी. हालांकि, इसके लिए अपने बचे हुए 4 में से ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने की कोशिश करनी चाहिए.

ताकि वह दूसरी टीमों से बेहतर होकर टॉप-2 में फिनिश कर सके. दरअसल, टॉप-2 में फिनिश करने वाली टीम के पास फाइनल में पहुंचने के 2 मौके होते हैं. हालांकि, ऐसा करना आरसीबी के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि पंजाब, गुजरात, राजस्थान, हैदराबाद की टीमें इस मामले में उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं.

RCB के बचे हुए 4 मैचों का शेड्यूल

मैच तारीख विरोधी टीम मैदान समय (IST)
1 10 मई 2026 Mumbai Indians M. Chinnaswamy Stadium शाम 7:30 बजे
2 13 मई 2026 Kolkata Knight Riders Eden Gardens शाम 7:30 बजे
3 17 मई 2026 Punjab Kings M. Chinnaswamy Stadium शाम 7:30 बजे
4 21 मई 2026 Sunrisers Hyderabad Rajiv Gandhi International Cricket Stadium शाम 7:30 बजे

ये भी पढ़ें: विदेशी खिलाड़ी से आज केएल राहुल छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, DC VS KKR मैच में बनाने होंगे सिर्फ इतने रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने होंगे? समझिए पूरा समीकरण





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button