Sport : विदेशी खिलाड़ी से आज केएल राहुल छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, DC VS KKR मैच में बनाने होंगे सिर्फ इतने रन #INA

IPL 2026 Orange Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में हर मैच के साथ ही ऑरेंज कैप का दावेदार बदलता नजर आता है. आज शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 51वां मैच खेला जाने वाला है. इस मैच में केएल राहुल एक्शन में नजर आएंगे, जिनके पास ऑरेंज कैप अपने नाम करने का बेहतरीन मौका है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि DC VS KKR मैच में कितने रन बनाकर केएल राहुल ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल सकते हैं.

केएल राहुल कितने रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकते हैं?

आईपीएल 2026 का 51वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला है. इस मैच में केएल राहुल एक्शन में दिखेंगे और उनकी नजरें ऑरेंज कैप पर होंगी. केकेआर के साथ खेले जाने वाले मैच में केएल 50 रन बनाते ही ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगे.

राहुल ने इस सीजन अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में उन्होंने 180.89 की स्ट्राइक रेट और 49.44 के औसत से 445 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 44 चौके और 24 छक्के निकले हैं. वहीं, ऑरेंज कैप होल्डर हेनरिक क्लासेन ने 494 रन बनाए हैं. इसलिए 50 रन बनाते ही केएल राहुल क्लासेन से आगे निकल जाएंगे और ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजा लेंगे.

KKR के खिलाफ कैसे हैं केएल राहुल के रिकॉर्ड?

केएल राहुल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अब तक 18 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में उन्होंने 37.29 के औसत और 137.37 की स्ट्राइक रेट से 522 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक देखने को मिले हैं. केएल ने अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक कुल 14 मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 46.45 के औसत और 160.19 की स्ट्राइत रेट से 511 रन बनाए हैं. इस मैदान पर उन्होंने 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है. उनका हाईएस्ट स्कोर 152* रनों का है.

ये भी पढ़ें: ‘विराट भैया ने बताया था…’, कोहली ने जो ट्रिक बताई, उसी से प्रिंस यादव ने कर दिया उन्हें आउट, मैच के बाद किया खुलासा

विदेशी खिलाड़ी से आज केएल राहुल छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, DC VS KKR मैच में बनाने होंगे सिर्फ इतने रन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button