Sport : वैभव सूर्यवंशी आज तोड़ेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड, RR vs DC मैच में क्रिस गेल और अभिषेक शर्मा को छोड़ सकते हैं पीछे #INA

Vaibhav Sooryavanshi : आईपीएल 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाने वाला है. इस मैच में एक बार फिर भारत के 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के पास एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. वो इस रिकॉर्ड को तोड़ते ही क्रिस गेल और अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़े देंगे.
वैभव सूर्यवंशी बनाएंगे ये बड़ा रिकॉर्ड
आज के मैच में वैभव सूर्यवंशी के पास एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा और क्रिस गेल को पीछे छोड़ने का मौका होगा. क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 44 छक्कों (2011) और अभिषेक शर्मा के 42 छक्कों (2024) का रिकॉर्ड को अब वैभव तोड़ सकते हैं.
वैभव अब तक आईपीएल में 9 मैचों में ही 37 छक्के लगाए हैं. अब अगर वैभव 6 छक्के लगाते हैं तो वो अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. वहीं क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभिषेक शर्मा को 9 छक्कों की जरूरत होगी. अगर वो इस मैच में 9 छक्के लगाते हैं तो दोनों को पीछे छोड़ देंगे.
1⃣0⃣3⃣(37) of absolute FORCE 🫶
We are short of words, Vaibhav Sooryavanshi 🫡
Updates ▶️ https://t.co/PVdpjhxVEy#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH | @rajasthanroyals pic.twitter.com/HRjVHZyRa3
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
एक ही आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
59 – क्रिस गेल (आरसीबी, 2012)
52 – आंद्रे रसेल (केकेआर, 2019)
51 – क्रिस गेल (आरसीबी, 2013)
44 – क्रिस गेल (आरसीबी, 2011)
42 – अभिषेक शर्मा (एसआरएच, 2024)
वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 400 रन
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 9 मैचों की 9 पारियों में 400 रन बनाए हैं. उन्होंने अब तक 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान उनका औसत 44.44 का रहा है, वहीं स्ट्राइक रेट 238.09 है. इस दौरान उनके बल्ले से 34 चौके और 37 छक्के निकले हैं.
So nice, he had . do it TWICE! ✌️
Vaibhav Sooryavanshi enters the elite list once again 🩷#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH | @rajasthanroyals pic.twitter.com/LOPkt0t1oj
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
वैभव के बल्ले से आया था शतक
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस सीजन का शतक ठोका था. वैभव सूर्यवंशी ने 37 बॉल में 5 चौके और 12 छक्कों के साथ 103 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें : ‘उसने हम पर प्रेशर डाला…’ अपने दुश्मन के मुरीद हुए RCB के कप्तान रजत पाटीदार, बताया शुभमन गिल ने कहा छीना मैच
वैभव सूर्यवंशी आज तोड़ेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड, RR vs DC मैच में क्रिस गेल और अभिषेक शर्मा को छोड़ सकते हैं पीछे
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









