Sport : केविन पीटरसन ने की IPL की पैरवी, एलिस्टर कुक की सरेआम लगाई क्लास, बोले- 'उसे पता नही पता…' #INA

Kevin Pietersen On Alastair Cook: आईपीएल 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और सभी 10 टीमें टॉप-4 में पहुंचने की जद्दोजहद कर रही हैं. न केवल भारतीय बल्कि तमाम विदेशी दिग्गजों की नजरें भी आईपीएल पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इसमें दुनियाभर के तमाम बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. इस बीच पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन ने अपने ही पुराने साथी खिलाड़ी एलिस्टर कुक की सरेआम क्लास लगाई है. आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है…
केविन पीटरसन ने क्या लिखा?
इंडियन प्रीमियर लीग में दुनियाभर के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. पिछले सीजन की विजेता रही आरसीबी इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन जैकब बैथल को खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है. बैथल को मौका न मिलने से पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर एलिस्टर कुक खुश नहीं हैं और उनका मानना है कि जैकब बैथल को आईपीएल छोड़कर काउंटी क्रिकेट खेलना चाहिए. मगर, कुक के इस बयान पर अब पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी केविन पीटरसन ने प्रतिक्रिया दी है.
Alastair Cook has absolutely NO IDEA what it’s like . be in the IPL. What’s it’s like . always be around the best players in the world.
So his opinion on Jacob Bethell doesn’t matter at all.
Stay in India, Jacob. I know, even though you’re not playing, you’re learning and…— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) April 23, 2026
पीटरसन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘एलिएस्टेयर कुक को IPL में होने का जरा भी अनुभव नहीं है. उन्हें यह भी नहीं पता कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच रहना कैसा होता है. इसलिए जैकब बेथेल के बारे में उनकी राय का कोई महत्व नहीं है. भारत में ही रहो, जैकब. मुझे पता है, भले ही तुम अभी नहीं खेल रहे हो, लेकिन सीख रहे हो और एक बेहतर खिलाड़ी बनोगे.’
एलिस्टर कुक ने आखिर क्या कहा था?
📣 Alastair Cook wants Jacob Bethell . leave RCB and IPL . play county cricket:
Bethell, he shouldn’t really because he’s not opening. He’s sitting on his a$s in the IPL and not doing anything. Ideally, he could be come back and open for Warwickshire . help England.
(© – The… pic.twitter.com/TNnlSXDt6G
— TEJASH (@Tejashyyyyy) April 22, 2026
स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट पर बात करते हुए एलिस्टर कुक ने जैकब बेथेल को वापस लौटकर काउंटी क्रिकेट खेलने की सलाह दी थी.उन्होंने कहा, “सिडनी में उन्होंने शीर्ष क्रम में उन परिस्थितियों में बल्लेबाजी की है. मैंने उन्हें बैटिंग करते देखा है और मुझे लगता है कि वो ओपनिंग भी कर सकता है. अगर वे तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हैं, तो ओपनिंग भी कर सकते हैं. बेथेल के लिए ये आदर्श स्थिति नहीं है. उन्हें ओपनिंग नहीं करनी चाहिए लेकिन वे आईपीएल में कुछ भी नहीं कर रहे हैं. उन्हें वहां से वापस आना चाहिए काउंटी क्रिकेट में खेलना चाहिए. इससे इंग्लैंड की मदद हो सकती है.”
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी हर मैच से पहले देखते हैं ये खास चीज, 26 सेकेंड के वायरल वीडियो में खुद किया खुलासा
केविन पीटरसन ने की IPL की पैरवी, एलिस्टर कुक की सरेआम लगाई क्लास, बोले- 'उसे पता नही पता…'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









