Sport : 'हमें तो इसकी आदत ही नहीं है…', शर्मनाक हार के बाद भी सूर्यकुमार यादव ने नहीं मानी गलती, बहानेबाजी लगे करने #INA

Suryakumar Yadav Statement : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेले गए रोमांचक मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली मुंबई की टीम को 2 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ अब मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. मगर, इस शर्मनाक हार के कप्तान सूर्या काफी निराश नजर आए. तो आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा…

राज बावा को क्यों दिया सूर्या ने आखिरी ओवर?

RCB VS MI मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 15 रनों की जरूरत थी. तब सूर्यकुमार यादव ने राज बावा को गेंद सौंपी, जो दबाव सोख नहीं सके और 3 तो उन्होंने वाइड बॉल ही डाल दीं. वह स्कोर को बचा नहीं पाए और मुंबई को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.

सूर्यकुमार यादव से जब राज बावा को आखिरी ओवर देने के बारे में पूछा गया. तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने पूरे सीजन और पिछले साल भी इसकी अच्छी तरह से प्रैक्टिस की है और इस साल जब हमने उन्हें देखा तो वे एक बिल्कुल अलग ऑलराउंडर थे. इसलिए, उन्हें एक या दो ओवर और आखिरी ओवर में यह जिम्मेदारी सौंपने से हमें लगभग जीत मिल ही गई थी.”

“मुझे लगता है कि हम 10-15 रन कम रह गए. मुझे ऐसा ही लगा. गलत समय पर गलत विकेट. लेकिन नमन और तिलक ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, मुझे लगता है कि इस विकेट पर यह बहुत ही शानदार थी, उन्होंने बहुत ही दृढ़ संकल्प दिखाया. मुझे लगता है कि वे बिल्कुल अलग पिच पर बल्लेबाजी कर रहे थे. हमें उन पर बहुत-बहुत गर्व है.”

कैच को लेकर हुई गड़बड़ पर भी बोले सूर्यकुमार यादव

तिलक और नमन धीर के बीच कैच के लिए हुई गड़बड़ पर सूर्यकुमार यादव ने कहा, “मुझे लगता है कि ये वो चीजें हैं जिनकी आप फील्डिंग कोच के साथ प्रैक्टिस सेशन में बहुत प्रैक्टिस करते हैं और तिलक ने उस शानदार कैच के साथ फिर से जवाब दिया. मुझे लगता है कि इससे यह साबित हुआ कि उसे कुछ खास करना था, उसने कुछ खास किया, लेकिन यह खेल का हिस्सा है. हम नए सिरे से शुरुआत करेंगे, कड़ी मेहनत करेंगे और वापसी करके अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे.”

प्लेऑफ से बाहर होने पर क्या बोले कप्तान सूर्या?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. सूर्यकुमार यादव ने मुंबई को अंक तालिका में 9वें नंबर पर होने पर निराशा जाहिर की. उनका कहना है कि मुंबई इंडियंस को इस तरह टेबल में बॉटम में देखने की आदत नहीं है, इसलिए इस बात को पचाना आसान नहीं है.

अब जब एमआई आगे नहीं बढ़ पाई है, तो इस सीजन पर विचार करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि हम बस इस खेल को खेलने की कोशिश कर सकते हैं क्योंकि हम इसे पसंद करते हैं. जैसा कि मैंने कहा, अपना बेस्ट फरफॉर्मेंस करने की कोशिश करें, जब भी मौका मिले, अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलें. हालांकि हमें ऐसी मुश्किल परिस्थितियों तालिका में सबसे नीचे रहने की आदत नहीं है, यह पचाना मुश्किल है, लेकिन साथ ही, पूरे सीजन में बहुत कुछ सीखने को मिला. हम अगले साल और भी मजबूत होकर वापसी कर सकते हैं.”

ये भी पढ़ें: IPL 2026 अंक तालिका में उथल पुथल, मुंबई इंडियंस को हराकर टेबल टॉपर बनी RCB, ये 2 टीमें हुईं ऑफिशियली बाहर

'हमें तो इसकी आदत ही नहीं है…', शर्मनाक हार के बाद भी सूर्यकुमार यादव ने नहीं मानी गलती, बहानेबाजी लगे करने





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button