Sport : 21 वर्षीय साकिब हुसैन और 24 साल के प्रफुल्ल हिंगे ने 4-4 विकेट लेकर मचाया तहलका, हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रनों से हराया #INA

IPL 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों हरा दिया है. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के दिए 217 रनों के जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 159 रनों पर सिमट गई. इस मैच में डेब्यू करने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के 2 युवा तेज गेंदबाज 24 वर्षीय प्रफुल्ल हिंगे और 21 वर्षीय साकिब हुसैन हुसैन ने 4-4 विकेट लेकर तहलका मचाया. प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. 

प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी, जुरेल और प्रीटोरियस को जीरो पर किया आउट

प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स को पहले ही ओवर में 3 झटके दिए थे. उन्होंने पहले ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को पवेलियन का रास्ता दिखा. ये तीनों खिलाड़ी जीरो पर आउट हुए. इसके बाद दूसरे ओवर में साकिब हुसैन ने 1 रन के निजी स्कोर पर यशस्वी जायसवाल को आउट किया, फिर तीसरे ओवर में प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को चलता किया. 9 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स ने 5 विकेट गंवा दिए थे. 

रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा के बीच हुई थी 118 रनों का साझेदारी

इसके बाद रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा के बीच 118 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जिसे साकिब हुसैन ने तोड़ा. उन्होंने डोनोवन फरेरा को चलता किया है. डोनोवन फरेरा 44 गेंद पर 69 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ईशान मलिंगा ने रवींद्र जडेजा को आउट कर राजस्थान को 7वां झटका दिया है. जडेजा 32 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद देखते ही देखते राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 19 ओवरों में 159 रनों पर सिमट गई.  

प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

24 वर्षीय प्रफुल्ल हिंगे ने आईपीएल में पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. 19 साल के आईपीएल इतिहास में जो कारनामा नहीं हुआ था वो आज  प्रफुल्ल हिंगे ने किया. आईपीएल में पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले प्रफुल्ल हिंगे पहले खिलाड़ी बन गए हैं. आईपीएल के 1191 मैचों के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी खिलाड़ी ने पहले ओवर में 3 विकेट चटकाए हों. इस मैच में प्रफुल्ल हिंगे ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. जबकि साकिब हुसैन ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए.

ईशान किशन ने खेली 91 रनों की धमाकेदार पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट पर 216 रनों का स्कोर खड़ा किया था. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली. हेनरिक क्लासेन 26 गेंद पर 40 रन बनाए. इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 28 रनों की पारी खेली. जबकि सलील अरोड़ा ने 13 गेंद पर 24 रन बनाए. वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर 2 विकेट चटकाए. जबकि संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग को 1-1 सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  IPL 2026: SRH के लिए ये कारनामा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने ईशान किशन, वॉर्नर और बेयरस्टो के क्लाब में मारी एंट्री

21 वर्षीय साकिब हुसैन और 24 साल के प्रफुल्ल हिंगे ने 4-4 विकेट लेकर मचाया तहलका, हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रनों से हराया





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close